Type Here to Get Search Results !

निर्दलीय की भूमिका में भाजपा से दिनेश राय मुनमुन ने जीता चुनाव, अति उत्साह में हारे आंनद पंजवानी

 निर्दलीय की भूमिका में भाजपा से दिनेश राय मुनमुन ने जीता चुनाव, अति उत्साह में हारे आंनद पंजवानी 

भाजपा संगठन के कुछ पदाधिकारियों ने सिवनी विधानसभा में दिनेश राय को हराने लगाई थी पूरी ताकत 

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी को कागजी घोड़े दौड़ाने वाले बाजीगरों ने निपटाया  


सिवनी। गोंडवाना समय। 

एक बार हारने के बाद और दो बार जीतकर विधायक बनने वाले दिनेश राय मुनमुन को चौथा चुनाव में गुटबाजी के लिये प्रसिद्ध सिवनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने बेहद कमजोर समझ लिया था। यहां तक भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी भाजपा संगठन के कुछेक पदाधिकारियों ने भी दिनेश राय मुनमुन को चुनाव हराने में कोई कसर नहीं किया।
                


भाजपा के कुछेक पदाधिकारियों ने दिनेश राय मुनमुन को चुनाव में निपटाने के लिये हर स्तर पर षणयंत्र भी किया इसमें संगठन के अनेक जवाबदार पदाधिकारी भी शामिल है।
                भाजपा का राष्ट्रीय व प्रांतीय संगठन यदि खोजबीन और पतासाजी करें तो सिवनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा संगठन के जवाबदार व जिम्मेदार पदों में आसीन नेताआें के अनेकों नामों का खुलासा हो सकता है जिन्होंने सिवनी विधानसभा में भाजपा को ही हराने के लिये भरसक प्रयास किया है। हालांकि इसके बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी दिनेश राय को तीसरी बार विधायक बनने से नहीं रोक पाये। 

परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया से गुम हुये आनंद पंजवानी के समर्थक 


हालांकि उनके समर्थक सोशल मीडिया में इस बार लखनादौन के लगेज को वापस भेजने का पूरा दम दिखा रहे थे लेकिन परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया से गुम हो चुके है। जिस तरह की उड़ान सोशल मीडिया में बेलगाम होकर प्रचार-प्रसार आनंद पंजवानी के समर्थक कर रहे थे।
                लखनादौन का लगेज को हर हाल में इस बार वापस भेजेंगे यह दावा कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक कर रहे थे परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ परिणाम ऐसे आये कि कांग्रेस का इतिहास हारने का और 5 वर्ष के लिये बढ़ गया है।                     चौथा चुनाव लड़ने वाले दिनेश राय मुनमुन को कमजोर समझकर सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार और कागजी घोड़े दौड़ाने वालों ने आनंद पंजवानी को जिताने का ठेका लिया था लेकिन ठीकरा अब संगठन के सर पर फोड़ा जायेगा। आनंद पंजवानी को वोट तो अच्छे मिले है जो कांग्रेस का इतिहास बनेगा परंतु उनका राजनैतक भविष्य क्या होगा या फिर पूर्व के कांग्रेस उम्मीदवारों की तरह इतिहास बन जायेंगे। 

भाजपा के कुछेक जिम्मेदार पदाधिकारियों ने विरोध में मोर्चा संभालकर कार्य किया 

तीसरी बार विधायक बनकर सिवनी विधानसभा का रिकार्ड बनाने वाले दिनेश राय मुनमुन ने जिस तरह चुनाव लड़ा है उसको लेकर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि दिनेश राय मुनमुन को भले ही भारतीय जनता पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन जिस तरह से भाजपा के कुछेक जिम्मेदार पदाधिकारियों ने विरोध में मोर्चा संभालकर कार्य किया उससे दिनेश राय की स्थिति निर्दलीय जैसी हो गई थी।
                 भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र स्तर पर कार्य किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओें का लाभ के कारण वहीं विधायक दिनेश राय मुनमुन का व्यक्तिगत परिस्थिति के कारण भी भाजपा को सिवनी विधानसभा से जीत मिली है।
                अन्यथा भाजपा के जिम्मेदारों ने सिवनी विधानसभा से भाजपा को हराने में पूरी रणनीति सिर्फ स्वार्थ के लिये बनाया था जिसमें वे सफल नहीं हो पाये। सिवनी विधानसभा में भाजपा के ईमानदार व निष्ठावान मतदान केंद्रों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मतगणना के प्रारंभिक रूझानों में कांग्रेस के साथ साथ भाजपा के कुछेक नेता भी खुश नजर आ रहे थे लेकिन धीरे धीरे उनकी खुशी मायूषी में बदल गई। 

विधायक दिनेश राय मुनमुन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीठा खिलाकर दीं शुभकामनाएं 


सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मीठा खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। सोमवार दिन 4 दिसंबर 2023 को दोपहर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने भोपाल मे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐतिहासिक जनादेश के लिए बधाई दिया।
            फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। वहीं श्री चौहान ने सिवनी विधानसभा क्षेत्र से पुन: विजयश्री प्राप्त करने पर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन को मीठा खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

दिनेश राय मुनमुन ने ऐतिहासिक जनादेश के लिए माना सभी के प्रति आभार 


सिवनी विधानसभा क्षेत्र के जनमानस द्वारा पुन: दिये गये ऐतिहासिक जनादेश के लिए श्री दिनेश राय मुनमुन ने सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
             श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि सिवनी विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बंधुओं ने बड़े उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी एवं मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए पुन: ऐतिहासिक जनादेश देकर जो भरोसा जताया है उसके लिये विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाता बंधुओं, मातृशक्ति, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, भाजपा पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ देवतुल्य कार्यकतार्ओं का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।
             इसके साथ ही श्री दिनेश राय मुनमुन ने शांति पूर्ण, निष्पक्ष मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.