Type Here to Get Search Results !

भ्रष्ट नजीम खान ने आखिर मजदूरों से क्यों मांगा था रूपया ?

भ्रष्ट नजीम खान ने आखिर मजदूरों से क्यों मांगा था रूपया ?

छपारा वन परिक्षेत्र के कई ग्रामों में मजदूरी के नाम पर किया है घोटाला 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

मजदूरों के नाम पर घोटाला करने का खेल वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर नजीम खान ने बड़े ही चतुराई से किया है। जिसकी जानकारी वन विभाग के अफसरों को भी है।
         


भ्रष्ट नजीम खान के भ्रष्टाचार के कारनामे इसलिये बढ़ते जा रहे है क्योंकि विभाग के उच्चाधिकारी भी भ्रष्टाचार के कृत्य को संरक्षण देते आ रहे है इसी का फायदा उठाकर डिप्टी रेंजर नजीम खान अपनी भ्रष्टाचार की गतिविधियों को खुलकर अंजाम दे रहा है।
            वन परिक्षेत्र छपारा में पदस्थी के दौरान डिप्टी रेंजर नजीम खान ने कुछ ग्रामीणों से रूपया वापस लिया था ऐसा उन्होंने क्यों किया था इसका राज क्या है यह डिप्टी रेंजर नजीम खान बहुत अच्छी तरह से जानते है। 

फर्जीवाड़ा व घोटाला करने का खेल खुल्लम खुल्ला खेला गया

वन परिक्षेत्र छपारा क्षेत्र में डिप्टी रेंजर नजीम खान के द्वारा मजदूरों के नाम पर फर्जीवाड़ा व घोटाला करने का खेल खुल्लम खुल्ला खेला गया है। डिप्टी रेंजर नजीम खान ने वन विभाग द्वारा कराये जाने वो कार्यों में मजदूरी की आड़ में लाखों रूपया का घोटाला किया है।
            इस संबंध में वन विभाग से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई है कि लेकिन सूचना के अधिकार के तहत जानकारी नहीं दी जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर नजीम खान के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों से रूपया वापस लिया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.