Type Here to Get Search Results !

कितने रूपये में होती है भर्ती, जनपद अध्यक्ष छपारा ने पत्र लिखकर सहायक आयुक्त से पूछा जानकारी

कितने रूपये में होती है भर्ती, जनपद अध्यक्ष छपारा ने पत्र लिखकर सहायक आयुक्त से पूछा जानकारी 

जनजाति कार्य विभाग सिवनी में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी करने वाले कर्मचारी पर लगाया आरोप 

योजनाओं की राशियों में कमीशन व रिश्वत लेकर आर्थिक लाभ कमाने का कार्य कर रहे कर्मचारी 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

जनजाति कार्य विभाग सिवनी अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में होने वाली विभिन्न पदों के लिये भर्ती सहित शिक्षण संस्थान में अंशकालीन चपराशी की भर्ती की कीमत कितने रूपया है
            


यह बताये जाने के लिये छपारा जनपद पंचायत अध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े ने सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सिवनी, जिला कलेक्टर सिवनी, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, केंद्रीय व राज्य सरकार के जनजाति मंत्री, संभाग आयुक्त जबलपुर को पत्र लिखा है। 

सरकार का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाने को लेकर जनपद अध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े ने जताई चिंता 


श्री सदम सिंह बरकड़े अध्यक्ष जनपद पंचायत छपारा सिवनी ने पत्र लिखते हुये यह उल्लेख किया है कि जनप्रतिनिधि के रूप में, मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं। जनजाति कार्य विभाग जनजाति वर्ग के उत्थान, कल्याण, विकास के लिये केंद्र सरकार व राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के तहत कार्य रहा है।
        

जनजाति कार्य विभाग सिवनी कार्यालय में पदस्थ अधिकांश कर्मचारियों के द्वारा जनजाति वर्ग के विकास, कल्याण, उत्थान के लिये आने वाली योजनाओं की राशियों में कमीशन व रिश्वत लेकर आर्थिक लाभ कमाने का कार्य कर रहे है जिससे सरकार का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है और न ही जनजाति वर्ग का विकास व कल्याण हो पा रहा है। 

जनजाति कार्य विभाग सिवनी को दीमक की तरह खोखला कर रहे 

जनपद पंचायत अध्यक्ष छपारा श्री सदम सिंह बरकड़े ने पत्र में आगे उल्लेख करते हुये लिखा है कि जनजाति कार्य विभाग सिवनी कार्यालय में कुछ कर्मचारी दीमक की तरह खोखला करने में अपना कर्तव्य निभा रहे है। जनजाति वर्ग की योजनाओं का लाभ जनजाति वर्ग को न मिलकर विभाग में पदस्थ कुछ कर्मचारी स्वलाभ ले रहे है। 

विभाग के कर्मचारी ले रहे रूपया और सहायक आयुक्त से करवा रहे अनुशंसा 

जनजाति समाज का युवा वर्ग जो शिक्षित है उन्हें रोजगार दिलाने के नाम पर जनजाति कार्य विभाग सिवनी के अंतर्गत संचालित संस्थानों में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर जनजाति कार्य विभाग सिवनी में पदस्थ कुछ कर्मचारी के द्वारा अंशकालीन चपराशी, सहित अन्य पदों के लिये 1 लाख रूपये से अधिक तक ले रहे है उसके बाद भी उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही है। यहां तक की सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग की अनुशंसा तक जनजाति कार्य विभाग सिवनी के कर्मचारी के द्वारा करवाकर दी जा रही है। 

जानकारी उपलब्ध कराने किया निवेदन

जनपद पंचायत छपारा अध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े ने निवेदन किया है कि जनजाति कार्य विभाग सिवनी अंतर्गत अंशकालीन चपराशि सहित अन्य पदों के लिये भर्ती किये जाने हेतु कितना रूपया तय किया गया है इसकी जानकारी प्रदान की जावे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.