Type Here to Get Search Results !

राममंदिर का राजनीतिकरण कर भाजपा धर्म विरोधी कार्य कर हिन्दुओ को बांटने का काम कर रही है-एड पंकज शर्मा

राममंदिर का राजनीतिकरण कर भाजपा धर्म विरोधी कार्य कर हिन्दुओ को बांटने का काम कर रही है-एड पंकज शर्मा

तब कथित राष्ट्र भक्त अंग्रेजो का साथ देने, माफी मांगने व उनसे वजिफा प्राप्त कर सत्ता का सुख भोग रहें थे

कांग्रेस हमेशा राष्ट्रहित पर कार्य करती है तथा राष्ट्र विरोधी बातो व कानून का विरोध करती है

कॉग्रेस भारत को अपना देश मानती है और इसी की उसे हमेशा चिंता रहती है


सिवनी। गोंडवाना समय। 

कांग्रेस पार्टी जब भारत की स्वतंत्रता हेतु अंग्रेज सरकार से लड़ रही थी तब वर्तमान में सत्ताधारी राजनैतिक दल की विचारधारा वाले बंगाल में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर सरकार के मजे ले रहें थे।
          


 पूर्व विधायक नरेश दिवाकर की विज्ञप्ति का जवाब देते हुये जिला कांग्रेस संगठन मंत्री एड़ पंकज शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि संपूर्ण स्वराज आंदोलनों के जरिये जब कांग्रेस पार्टी भारत में स्वतंत्रता की अलख जगा रही थी तब कथित राष्ट्र भक्त अंग्रेजो का साथ देने, माफी मांगने व उनसे वजिफा प्राप्त कर सत्ता का सुख भोग रहें थे। 

कांग्रेस ने हमेशा देश हित में काले कानूनों का विरोध किया है

अनवरत लाठी खाने वाले व जेलो में तकलीफ भोगने वाली कांग्रेस पार्टी आज भी भारत व भारतवंशियों की रक्षा हेतु कृतसंल्पित है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा लाये गये जनविरोधी कानूनों का विरोध भी शामिल है, जिनके लागू होने पर देश के लोगो को क्षति होने की संभावना रहती है।
            चाहे तीन काले कृषि कानून हो या हिट एंड रन कानून का संशोधन हो, कांग्रेस ने हमेशा देश हित में काले कानूनों का विरोध किया है और देर सबेर अज्ञानी व अभिमानी सरकार को झुका कर कानून वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया है।

दंड संहिता में दुर्घटना एवं घटना का स्पष्ट वर्गीकरण किया गया है 

जिला कांग्रेस संगठन मंत्री एड़ पंकज शर्मा ने कहा कि वर्तमान दंड संहिता भारत के सभी अपराधो को कवर करने में सक्षम है और कर भी रही है किन्तु पता नहीं किन कारणों से झूठी वाहवाही लूटने के चक्कर में देश के गृहमंत्री आप्रासांगित संशोधन करने में अमादा है।
            दंड संहिता में दुर्घटना एवं घटना का स्पष्ट वर्गीकरण किया गया है, यदि वाहन चालक जानबूझकर वाहन चालक किसी की मृत्यु कारित करता है तो उस पर हत्या का मुकदमा ही चलेगा, तो जिसकी स्पष्ट वानगी देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र है जिन्होंने कृषि कानून का विरोध कर रहें आंदोलनकारी किसानों पर कार चढ़ाकर हत्या कर दी जिन पर इन्ही कारण से हत्या का मुकदमा दर्ज है।
            कांग्रेस हमेशा राष्ट्रहित पर कार्य करती है तथा राष्ट्र विरोधी बातो व कानून का विरोध करती है। भगवान श्रीराम हमारे आराध्य है अयोध्या में मंदिर का निर्माण न्यायालय के आदेश से हो रहा है, राममंदिर का राजनीतिकरण कर भाजपा धर्म विरोधी कार्य कर हिन्दुओ को बाटने का काम कर रही है।
            जिला कांग्रेस संगठन मंत्री एड़ पंकज शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि कानून को वापस लेना व हिट एंड रन पर बेकफुट पर आना इस बात का घोतक है कि ये कानून गलत थे भारत के हक के विपरीत थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.