Type Here to Get Search Results !

शिवशक्ति मंदिर राजपूत कॉलोनी में एक शाम राम के नाम के साथ विविध भव्य आयोजन होंगे

शिवशक्ति मंदिर राजपूत कॉलोनी में एक शाम राम के नाम के साथ विविध भव्य आयोजन होंगे 

22 जनवरी को प्रभु श्रीरामलला के अयोध्या मंदिर में विराजित होने पर कार्यक्रमों का आयोजन

टेगौर वार्ड सिवनी के राजपूत कॉलोनी में स्थित शिवशक्ति मंदिर में धर्मप्रेमियों बंधुओं से शामिल होने की अपील


सिवनी। गोंडवाना समय। 

500 वर्ष के लंबे संघर्ष एवं अनेक बलिदानों के फलस्वरूप 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम लला जी अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।
            


इस शुभ अवसर पर सार्वजनिक श्री शिवशक्ति मंदिर राजपूत कॉलोनी टैगोर वार्ड सिवनी में विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं कारसेवकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें समस्त धर्मप्रेमी, राष्ट्रभक्तों की उपस्थिति की अपील आयोजन समिति के द्वारा की गई है। 

अयोध्या से सीधा प्रसारण प्राता: 11 बजे दिखाया जायेगा 


22 जनवरी 2024 को पावन अवसर पर सार्वजनिक श्री शिवशक्ति मंदिर राजपूत कॉलोनी टेगौर वार्ड सिवनी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सर्वप्रथम प्रात: 8.30 बजे संगीतमय सुंदर काण्ड का आयोजन होगा।
                        

इसके पश्चात अयोध्या से सीधा प्रसारण प्राता: 11 बजे होगा जिसे उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुगणों को दर्शन किया जायेगा। इसके पश्चात श्रीरामलला की सामुहिक प्रथम आरती दोपहर 12.30 बजे होगी। इसके पश्चात महाप्रसाद भोग दोपहर 1.30 बजे लगाया जायेगा।
                वहीं मातृशक्ति के विविध कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कारसेवकों का सम्मान रात्रि 6 बजे से 10 बजे तक किया जायेगा। 

विशेष कार्यक्रमों में ये होंगे आयोजन 

कार्यक्रम में विशेष रूप में दीपोत्वसव, शैला नृत्य, आतिशबाजी, बच्चों के गीत-नृत्य, रामचरित मानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी, कारसेवकों का सम्मान, श्रद्धा साहू, विकास चंद्रवंशी, पिंकी उपाध्याय की भजन प्रस्तुति होगी। वहीं रात्रि में 8.30 बजे भण्डारा प्रसार होगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.