Type Here to Get Search Results !

महेश बट्टी मंडला लोकसभा में फग्गन कुलस्ते व ओमकार मरकाम पर पड़ सकते है भारी

महेश बट्टी मंडला लोकसभा में फग्गन कुलस्ते व ओमकार मरकाम पर पड़ सकते है भारी  

छात्र जीवन से ही सामाजिक चेतना जागृत कर संवैधानिक अधिकारों के लिये करते रहे है संघर्ष 


संपादक विवेक डेहरिया, मो.-9303842292
सिवनी/मंडला। गोंडवाना समय। 

लोकसभा चुनाव में मण्डला संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस के उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार महेश बट्टी जिनकी सामाजिक क्षेत्र में अच्छी पकड़ भारी पड़ सकती है।
            


गोंगपा के द्वारा महेश बट्टी को मण्डला लोकसभा का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा का चुनाव हारने के बाद अब लोकसभा चुनाव में फूंक-फूंककर कदम रख रहे है।
            वहीं ओमकार सिंह मरकाम भी लोकसभा चुनाव जीतने के लिये भरसक प्रयास कर रहे है। मण्डला लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक भी अधिक जीतकर आये है इस आधार पर ओमकार मरकाम कांग्रेस की स्थिति मजबूत मान रहे है। 

महेश बट्टी की आदिवासी समाज व अन्य वर्गों में भी मजबूत पकड़ है


गोंगपा के चुनावी मैदान में उतरने और महेश बट्टी को प्रत्याशी बनाने के कारण भाजपा, कांग्रेस और गोंगपा में अब त्रिकोणीय मुकाबला की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। महेश बट्टी का आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सामाजिक चेतना जागृत करने की दिशा में पूर्व से ही जमीनी स्तर पर कार्य किये जाने के कारण आदिवासी समाज के साथ साथ अन्य वर्गों में भी अच्छी मजबूत पकड़ व पहचान है। महेश कुमार वट्टी एडवोकेट जिनकी शैक्षणिक योग्यता एम.ए.एल एल.बी. है।
            महेश बट्टी का जन्म स्थान गनेरी धनौरा जिला सिवनी मध्यप्रदेश है। जिनकी प्राथमिक शिक्षा गनेरी में हुई है। वहीं माध्यमिक हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी साजपानी धनौरा में हुई है। छात्र जीवन से ही छात्रों के हक अधिकार के लिये प्रतिनिधित्व करते रहे है। इसके तहत वे छात्र प्रतिनिधी के रूप वर्ष 1988 में रहे। वहीं शासकीय सेवा में अप्रिंटिश 15 महीने गन कैरेज फैक्ट्री जीसीएफ जबलपुर श्रमिक पद पर 10 जनवरी 1992 पदस्थ हुये और एएआई डब्ल्यू आयुध निमार्णी खमरिया जबलपुर रहे। 

शासकीय सेवा में रहते हुये किया बी.ए.एम.ए.एल एल.बी. 

महेश बट्टी सामाजिक चेतना जागृत करने की दिशा में छात्र जीवन से कार्य करते रहे है। वहीं सबसे अहम बात यह है कि उन्होंने स्वाध्याई छात्र के माध्यम से शासकीय सेवा में रहते हुए बी.ए.एम.ए.एल एल.बी.किया। लगातार पदोन्नति प्राप्त किया और 30 अप्रेल 2023 को 31 वर्ष तीन महीने बीस दिन शासकीय सेवा निवृत्त हुए थे।                         वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय खमरिया जबलपुर से मास्टर क्राफ्ट मैन पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और 07 मई 2023 को राजनैतिक दल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता गृहण किया। 05 जून 2023 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश प्रचार मंत्री हैं।

अमर शहीद राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह पर नाट्य आंदोलन और लघु फिल्मों में काम किया

जनजाति समुदाय के साथ संवैधानिक अधिकारों के लिये छात्र जीवन से संघर्ष करने वाले महेश बट्टी सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में विशेष लगाव बचपन से ही रहा है उन्होंने रंगमंच थियेटर में काम किया है। इसके तत्पश्चात वर्ष 2005 में गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह पर नाट्य आंदोलन और लघु फिल्मों में काम किया है। प्रमुख फिल्में बलिदान कोयावंशी विरासत है। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है परिवार व महेश

बट्टी आदिवासी समाजिक संगठनों में विभिन्न पदों निभाई जिम्मेदारी

महेश बट्टी की पत्नी श्रीमती किरण वट्टी अध्यापक हैं। शिक्षा एमए इतिहास, अर्थ शास्त्र बीएड है। वहीं बेटी कृति शिक्षा एम काम अप्रिंटिश, बेटा शिवमजीत बीकाम, प्रयास रत एमबीए है। प्रारंभिक सन 1990 के दशक से आदिवासी महासंघ गोंडवाना महासभा जबलपुर के सचिव गोंड समाज महासभा नगर अध्यक्ष प्रदेश सचिव भुमका रहे।
                अखिल गोंडवाना महासभा के प्रदेश सचिव रहे। राजनैतिक प्रष्टभूमि के पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी है। वहीं धार्मिक साहित्य सांस्कृतिक पेनवासी दादा मोतीरावन कंगाली जी है। वहीं पेनवासी दादा सुन्हेर सिंह ताराम जी पेनवासी कृष्णा नेताम जी है। गीतकार संगीतकार सभी मेरे मार्गदर्शक है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.