Type Here to Get Search Results !

वन्य जीवों एवं जैव विविधता संरक्षण को लेकर कन्या महाविद्यालय में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

वन्य जीवों एवं जैव विविधता संरक्षण को लेकर कन्या महाविद्यालय में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन


सिवनी। गोंडवाना समय। 

पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार और नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी की हरित कोर इकाई इको क्लब के सहयोग से प्रभारी डॉ. रुचिका यदु के नेतृत्व में महाविद्यालय में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य आम जनों को सतत जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित करना है।
        महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण एवं जैव विविधता संरक्षण जैसे मुख्य विषयों पर प्रकाश डाला जा रहा है। इसी के अंतर्गत महाविद्यालय में वन्य जीव संरक्षण विषय पर फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
            इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने वन्य जीव के प्रति अपने उत्तरदायित्व एवं उनके संरक्षण को लेकर उठाए जाने वाले कदमों को प्रदर्शित करते हुए रंगों के माध्यम से चेहरे पर वन्य जीव संरक्षण का संदेश देते हुए फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
            सभी कार्यक्रम महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्य प्रो. अमिता पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु इको क्लब के सह प्रभारी डॉ. शेषराव राम नवांगे एवं प्राध्यापक डॉ डिंपल डेहरिया एवं श्रीमती अनीता कुल्हाड़े का अमूल्य योगदान रहा।   

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.