Type Here to Get Search Results !

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के परिजन से मिलने पहुचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के परिजन से मिलने पहुचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

लोकसभा चुनाव के बीच गैंगरेप की घटना से राजनीतिक पारा काफी हाई हो चुका है

ब्यूरो चीफ, विशाल चौहान
अलीराजपुर। गोंडवाना समय।

अलीराजपुर जिले के जोबट तहसील में 2 दिन पूर्व शादी समारोह में शामिल होने गई एक नाबालिग बालिका को दरिंदो ने हवस का शिकार बनाया था।
            


बालिका की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जोबट ले जाया गया था। जहा से हालत में सुधार नहीं होने पर पहले आलीराजपुर फिर इंदौर के एमवायएच रैफर किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई है। परिवारजनों के मुताबिक पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है।

राजनीतिक पारा हुआ हाई 


लोकसभा चुनाव के बीच गैंगरेप की घटना से राजनीतिक पारा काफी हाई हो चुका है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुचे। उन्होंने झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया, स्थानीय नेता महेश पटेल व पूर्व विधायक मुकेश पटेल के साथ घर के आंगन में जमीन पर बैठकर पीड़िता के परिजनों से बात की।
             परिवार से जीतू पटवारी ने करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा की एवं उन्हें भरोषा दिलाया की वह उनकी आवाज को प्रदेश सरकार तक पहुंचाएंगे एवं उचित न्याय दिलवाएंगे। पीड़ित परिवारजनो को उनके फोन नंबर भी दिए एवं कुछ भी दिक्कत या परेशानी होने पर सीधे संपर्क करने को भी कहा।
            वही पीड़िता की दादी ने कहा कि उनका पुत्र व बहु गुजरात मजदूरी के लिए गए हुवे थे। वही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा भी किसी प्रकार की कोई सहायता प्राप्त नही हुई है। उन्होंने आरोपियों को उचित कार्रवाई कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। 

जो भी दोषी होगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी 


वही मौजूद जोबट टीआई सोनू शितोले ने बताया कि एक आरोपी की उम्र 14 वर्ष और दूसरे की 17 वर्ष 10 माह है। शनिवार को उन्होंने बाल न्यायालय के समक्ष आवेदन पेश किया है। ताकि वयस्कों की तरह ट्रायल चले। आपको बतादे की गावों में लगातार छेड़खानी, बलात्कार, हत्याएं जैसी खबरें रोज आती रहती हैं। पुलिस थाने पर जब पीड़ित पहुंचता है तो उसकी भी जल्दी सुनवाई नहीं होती है।
              

 
एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया शुक्रवार अलसुबह लगभग 4 बजे बालिका सहेलियों के साथ बाथरूम करने के लिए गई, तभी दो नाबालिग आरोपियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। एक बालिका उनकी पकड़ में आई, जिसे आरोपी अपने साथ पास ही के खेत में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बालिका की हालत खराब हो गई।
                    ग्रामीणों को पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट ले गए। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। यहां से शाम को बालिका को एमवायएच इंदौर भेजा गया।
                एसपी राजेश व्यास, एसडीओपी नीरज नामदेव मौके पर पहुंचे और जांच की। नामदेव ने बताया दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगी। जो भी दोषी होगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.