Type Here to Get Search Results !

जयस राजनीति के लिए नया विकल्प देगा जिसका नाम और चिन्ह जयस से अलग होगा

जयस राजनीति के लिए नया विकल्प देगा जिसका नाम और चिन्ह जयस से अलग होगा

जयस की पीली क्रांति देश के आदिवासियों की सबसे बड़ी वैचारिक क्रांति है

जयस का 11 वां स्थापना दिवस इंदौर में हुआ सम्पन्न, 

आदिवासी रियासत की राजकुमारी ने की कार्यक्रम में शिरकत

जयस सामाजिक रुप से हमेशा कार्य करता रहेगा उसमें कोई फेरबदल नही होगा- 

इंदौर। गोंडवाना समय। 

इंजी लोकेश मुजाल्दा जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुये बताया कि जय आदिवासी युवा शक्ति यानी जयस का 11 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम गुरुवार को देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी सभागृह में बड़ी धूमधाम से मनाया है।
                


जयस ने विश्व में आदिवासियों की घटती जनसँख्या पर अपनी चिंता व्यक्त किया, जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी लोकेश मुजाल्दा ने कहा जयस की पीली क्रांति देश के आदिवासियों की सबसे बड़ी वैचारिक क्रांति है। भविष्य में जयस देश के आदिवासियों को एकजुट कर, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में नेतृत्व देना का काम करेगा। 

आदिवासी रियासतों की वंशज राजकुमारी शुभांगना राजे मौजूद थी 


जयस हमेशा अपने सामाजिक पथ पर कार्य करता रहेगा, जयस आने वाले समय मे मजबूत राजनैतिक विकल्प देगा जिसका नाम और चिन्ह जयस से अलग होगा, संघ की भांती जयस अपने सामाजिक कार्य हमेशा करता रहेगा। राजनीति में जाने वाले लोग राजनैतिक विकल्प के साथ सदनों में जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम में जयस की छात्र शाखा जयस छात्र संगठन को लांच किया।
                

कार्यक्रम में विशेष तौर पर आदिवासी रियासतों की वंशज राजकुमारी शुभांगना राजे मौजूद थी, उन्होंने कहा वो लंदन से पढ़ाई की है। मेरे आदिवासी पूर्वज हमेशा समाज के लिए में किये है, पुरखो के अधुरे सपनो को जयस के साथ मिलकर पूरा करने के लिए आज जयस परिवार के साथ हुं। आगे कंधे से कंधा मिलाकर समाज उत्थान में कार्य करेंगे, मान्धाता राजघराने से पुष्पेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे। 

जयस पिछले 11 वर्षों से कर रहा है जागरूक 


जयस संस्थापक विक्रम ने कहा जयस सामाजिक एकरूपता का प्रतीक है। सोए हुए लोगो को जागरूक करने का कार्य जयस पिछले 11 वर्षों से कर रहा है। वहीं 21 वी सदी की इस विचारधारा के परिणाम सकारात्मक होंगे, स्थापना दिवस कार्यक्रम में अनेक यूट्यूबर जिनके मिलियन सब्सक्राइबर है।
            आज उनके गीतों पर बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेता अभिनेत्रियां नृत्य करते है। वह भी सभी शामिल हुए, जयस ने नृत्य, गीतकार, हास्य कलाकार, चित्रकला में माहिर कलाकार व जयस की विचारधारा पर काम करने वालो लोगो का मंच के माध्यम से शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर जयस ने सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर नारीशक्ति राष्ट्रीय प्रभारी सीमा वास्कले, राष्ट्रीय प्रवक्ता, अनिल कटारा, जयस छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल बघेल, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संदीप टोटे, इंदौर जिला अध्यक्ष पवन डावर, युवाओ को रोजगार के लिए डिक्की के प्रेसिडेंट अनिल सिरवेया, मोहन किराड़े, रमेश कटारा, सुरेश मुजाल्दे, पंचम भील, रविन्द्र रावत, मनोज मुजाल्दे, विशाल बड़ोले, संजू सस्तिया, धरमपाल रावत मायाराम सहित मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के जयस कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जयस राष्ट्रीय सचिव अजय कनोजे, रविन्द्र धरावें, बाबूलाल बघेल रविन्द्र रावत ने किया आभार इंदौर जयस जिला अध्यक्ष पवन डावर ने माना।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.