Type Here to Get Search Results !

चेतराम डहेरिया बने सिवनी जिला अध्यक्ष, नि:शुल्क फैशन डिजाईन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

चेतराम डहेरिया बने सिवनी जिला अध्यक्ष, नि:शुल्क फैशन डिजाईन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ 

अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन दिल्ली का सिवनी जिला में हुआ गठन 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन दिल्ली द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु नि:शुल्क फैशन डिजाइन प्रशिक्षण 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहिद वार्ड अभिषेक कालोनी सिवनी में शुभारंभ किया गया।
            


इस अवसर पर सर्वप्रथम बाबा साहिब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी व भारत माता के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित सज्जनों द्वारा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गयी। 

विनोद डेहरिया सचिव व कोषाध्यक्ष घनश्याम झारिया बने 


इसके उपरांत राष्ट्रीय समिति के आदेशानुसार मध्य प्रदेश समिति की अनुमति प्राप्त कर राष्ट्रीय सदस्य श्री दीपक डहेरिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ट श्री परमानंद डहेरिया की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ट श्रीमती पार्वती डहेरिया द्वारा मप्र के सिवनी जिले में अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन की कार्यकारिणी गठन की गई जिसमें सर्वसम्मति से सिवनी जिला अध्यक्ष श्री चेतराम डहेरिया छपारा को नियुक्त किया गया। वहीं जिला सचिव श्री विनोद डहेरिया नरेला सिवनी, जिला कोषाध्यक्ष श्री घनश्याम झारिया छींदा केवलारी को मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम कोे भव्य में इनका रहा योगदान 


कार्यक्रम को भव्य बनाये जाने हेतु समाज के वरिष्ठजनो, माताएं, भाई बहिनो में श्री दीपक डहेरिया राष्ट्रीय सदस्य, श्री परमानंद डहेरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ श्रीमती पार्वती डहेरिया राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती यशोदा डहेरिया कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट, श्रीमती रेखा डहेरिया संगठन सचिव मध्य प्रदेश, एड झनक डहेरिया, श्री राम कुमार डहेरिया, श्री राजेश कुमार डहेरिया, श्री केवल डहेरिया, श्री ठाकुर प्रसाद डहेरिया, वरिष्ट समाज सेवी श्रीमती दुलारी मेहरा, श्रीमती पार्वती हनुमंती, श्रीमती निर्मला डेहरिया, श्रीमती दीपिका डेहरिया, श्रीमती रुचि डेहरिया, श्रीमती श्रद्धा डहेरिया, श्रीमती मीना डहेरिया, श्रीमती सरोज डहेरिया, श्री सहसराम डहेरिया, श्री दशरथ डेहरिया, श्री एल के डहेरिया, श्री गेवेंद्र कुमार डहेरिया, श्रीमती नीलम डहेरिया, श्रीमती कमलेश डहेरिया, श्रीमती मुन्नी झारिया, श्री नैतिक डेहरिया, श्रीमती दुर्गा डेहरिया, कुमारी दीपिका डहेरिया, श्रीमती कंचन झारिया, श्रीमती अरुणा झरिया, श्रीमती उमा डहेरिया, श्रीमती आरती ऊके, श्रीमती जानकी मेहरा, श्रीमती रामवती झारिया, श्रीमती ओमवती डहेरिया, कु रीता डहेरिया, श्री सुनील डहेरिया, श्रीमती सुनीता डहेरिया, श्री मोहन डहेरिया, श्री उमेश गढ़वाल, श्री गगन डहेरिया, श्री राजू झारिया, श्री निरंजन झारिया, श्री नंदकिशोर झारिया, श्री सुनील झारिया, श्री प्रकाश डहेरिया, श्री चन्द्रशेखर डहेरिया आदि समाजजनों की अधिक संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही हैं।

बाबा साहब जी का छाया चित्र अंकित कलेंडर वितरित किया गया 

अंत मे उपस्थित समाजजनों को श्रीमती पार्वती डहेरिया द्वारा अंग्रेजी नए वर्ष का कलेंडर व समाज में व्याप्त अंधविश्वास रूढ़िवादिता को मिटाना समाज में जागरूकता लाने हेतु बाबा साहब जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी को बाबा साहब जी का छाया चित्र अंकित कलेंडर वितरित किया गया। 

नव नियुक्त पदाधिकारियों को पुन: हार्दिक बधाई शुभकामनाएं 

वहीं नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये उम्मीद के साथ पूर्ण विस्वास है कि आप जल्द ही सम्पूर्ण जिले में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार कर जिले के अंतिम छोर तक के समाजजनों से मिलकर हर सुख दुख में सहभागी बनेंगे व समाज विकाश हेतु निरन्तरता बनाएंगे इन्ही आशाओं के साथ आप सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पुन: हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.