Type Here to Get Search Results !

जगदलपुर, सुकमा, नारायणपुर में गोंगपा जिला अध्यक्ष की हुई नियुक्ति

 जगदलपुर, सुकमा, नारायणपुर में गोंगपा जिला अध्यक्ष की हुई नियुक्ति 

गांव से लेकर मतदान केंद्रों में संगठन को मजबूत करने गोंगपा ने बनाई रणनीति 

चंदन नाग जगदलपुर, साजन कुमार सुकमा, मनोज सल्लाम नारायणपुर के जिला अध्यक्ष बने 

जगदलपुर/छत्तीसगढ़। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक जगदलपुर में गोंगपा के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम व गोंगपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरों की मौजूदगी में संपन्न हुई।


इस दौरान छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूती के साथ गांव से लेकर प्रत्येक मतदान केंद्रों तक मजबूती प्रदान करने के लिये नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर तीन जिलो के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। 

इन्हें दी गई सुकमा, जगदलपुर, नारायणपुर अध्यक्ष कमान 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा नियुक्त किये तीन जिला अध्यक्षों में साजन कुमार सुकमा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गये है। वहीं चंदन नाग को जगदलपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


इसी के साथ ही मनोज सल्लाम को नारायणपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। 

बैठक में विशेष रूप से ये रहे मौजूद 


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जगदलपुर में आयोजित बैठक में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरों, टीकम नागवंशी बस्तर सांसद प्रत्याशी, डॉ बालमुुकुंद मरावी प्रदेश सचिव, चंद्रदीप मोर्य संभागीय अध्यक्ष,

रामदीन पोया प्रदेश उपाध्यक्ष, नागेन्द्र केराम सरगुजा, नीलेश पांडे सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जगदलपुर, सुकमा, नारायणपुर के कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.