Type Here to Get Search Results !

आतंकवादियों को कठोर से कठोर सजा दी जायें-परमानंद डेहरिया

आतंकवादियों को कठोर से कठोर सजा दी जायें-परमानंद डेहरिया 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में पर्यटकों की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या की निंदा किया 

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन के राष्ट्रीय आह्वान विनम्र भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दी 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन के राष्ट्रीय आह्वान म.प्र. के सभी जिला मुख्यालयों में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में पर्यटकों की शहादत पर सिवनी जिले के सभी कर्मचारी संगठनों एवं शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी ने संयुक्त रूप से विनम्र भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दी।

शहीद पर्यटकों को विनम्र भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित किये 

ज्ञातव्य होवे कि दिनांक 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में पर्यटकों की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके कारण देश भर में इस कायराना हरकत से आक्रोशित एवं दु:ख से आहत देशवासियों ने भारत के सभी जिला मुख्यालयों में केंडल मार्च एवं शोक सभा आयोजित कर शहीद पर्यटकों को विनम्र भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित किये।

एक करोड़ शिक्षक, कर्मचारी,अधिकारी भाग लिया 

श्रीमान विजय कुमार बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय श्रृमिक दिवस पर एनपीएस और यूपीएससी के खिलाफ विशाल प्रदर्शन प्रदर्शन जन्तर मंतर नई दिल्ली में 1 मई 2025 को प्रस्तावित कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम संगठन देश के साथ का नारा का उद्घोष कर 30 अप्रैल 2025 आतंकवादियों के खिलाफ ट्विटर अभियान चला गया, एक करोड़ शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी भाग लिया।Ñ

पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करें 

सिवनी जिला मुख्यालय पर परमानंद डेहरिया राष्ट्रीय सचिव प्रांताध्यक्ष एवं श्री अरूण सैनी मप्र व श्री साजिद खान, मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की गरिमा मय उपस्थिति में श्रृद्धांजलि सभा कर विनम्र भाव पूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित किये। उपस्थिति अधिकारी, कर्मचारी प्रधानमंत्री से मांग किया कि आतंकवादियों की कठोर से कठोर सजा, शहीद पर्यटकों के परिवार को एक करोड़ आर्थिक सहयोग एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी एवं घायलों कि नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, देश की रक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स अर्द्ध सैनिक बलों की भर्ती तथा देश की सुरक्षा व रक्षा करने वाले सैनिक को सबसे पहले पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करें।

श्रृद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद 

श्रृद्धांजलि सभा में एम आर फारुख, महफूज खान, कमलेश परिहार, अनिल साहू, कपिल सनोडिया, ब्रजमोहन सनोडिया, सुभाष बघेल, डा राजेन्द्र बघेल, मुकेश नेमा, रामकृष्ण दुबे, सुधार धुर्वे, राजकुमार डेहरिया, सुनील राजपूत, रामनाथ पटेल सभी संगठन के पदाधिकारी एवं म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला सिवनी की उपस्थिति रही।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.