ट्राइबल इन्फ्लूएंसर वर्कशॉप में पहुंचकर सिवनी जिले का बढ़ाया मान
अंशुल शाह मरकाम के नेतृत्व में संजय वट्टी, सचेंद्र राजा उइके व पूजा उईके हुये शामिल
लक्ष्मण राज सिंह मरकाम (टीआरआई-अवर सचिव जनजातीय कार्य विभाग) के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
सिवनी/भोपाल। गोंडवाना समय।
जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश अंतर्गत संचालित जनजातीय अनुसंधान संस्थान (टीआरआई) द्वारा जनजातीय संग्रहालय आॅडिटोरियम में आयोजित ट्राइबल इन्फ्लूएंसर प्रोग्राम के तहत पहुंचे प्रदेश के 200 से ज्यादा इन्फ्लूएंसर ये वो समाज के चेहरे हैं जिन्होंने निरंतर सामाजिक सांस्कृतिक आंदोलन पर निरंतर कंटेंट बना कर इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में समाज की हर एक गतिविधियों को दूर दराज तक पहुंचाते रहे हैं।
जनजातीय देव लोक महोत्सव के उपरांत सरकार का यह द्वितीय विशेष आयोजन रहा
इन्हीं में से एक सिवनी जिले के युवा जो कि वर्ष 2007 से डिजिटल वा सामाजिक मंचों पर बेबाक रूप से अपनी आवाज को पहुंचाते रहे अंशुल शाह मरकाम के नेतृत्व में आदिवासी कम्युनिटी आॅफ इंडिया नामक इंस्टाग्राम पेज के संचालक संजय वट्टी व व्यक्तिगत पेज के प्रतिनिधि के तौर पर सचेंद्र राजा उइके व महिला प्रतिनिधि के रूप में पूजा उईके ने पहुंचकर सिवनी जिले का मान बढ़ाया है। जनजातियों के संस्कृति के संरक्षण के रूप में जनजातीय देव लोक महोत्सव के उपरांत सरकार का यह द्वितीय विशेष आयोजन रहा है
ब्रांड प्रमोशन और मार्केटिंग स्पोर्ट भी मिलेगा
ट्राइबल इन्फ्लूएंसर वर्कशॉप में विशेष तौर पर आईआईएम इंदौर के संचालक डॉ हिमांशु राय (मुख्य वक्ता) से विशेष चर्चा भी हुई। वहीं जल्द ही ट्राइबल इन्फ्लूएंसर को लेकर मिलेंगे और नियमित डिजिटल प्लेटफॉर्म में ब्रांड प्रमोशन और मार्केटिंग स्पोर्ट भी मिलेगा।
अपनी मूल संस्कृति पर जनजातीय समुदाय रहे अडिग- डॉ निशांत खरे
ट्राइबल इन्फ्लूएंसर वर्कशॉप में अपनी बात रखते हुये डॉ निशांत खरे ने कहा कि हर परिस्थिति पर अपनी मूल संस्कृति पर जनजातीय समुदाय को अडिग रहने की आवश्यकता है। वहीं आगे उन्होंने यह भी कहा कि मनोरंजन मात्र से नहीं बल्कि क्रांति की आवाज बुलंद करने वाले ही असली इन्फ्लूएंसर कहलाते है।
इसके साथ ही नेहा बग्गा ने अपने संदेश में कहा कि जनजातियों महिलाओं की असली इन्फ्लूएंसर हैं रानी दुर्गावती है। उक्त संपूर्ण आयोजन के आयोजक लक्ष्मण राज सिंह मरकाम (टीआरआई-अवर सचिव जनजातीय कार्य विभाग) रहे उनके ही मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।