कैलाश भलावी गोंगपा घंसौर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी घंसौर ब्लॉक की महत्वपूर्ण जवाबदारी मिली
सिवनी। गोंडवाना समय।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी जिले में ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति करने की प्रक्रिया निरंतर आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का गढ़ माने जाने वाले सिवनी जिले के महत्वपूर्ण ब्लॉक घंसौर में अध्यक्ष पद की जवाबदारी युवा कैलाश भलावी को सौंपी गई है।
सामाजिक व राजनैतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कैलाश भलावी को घंसौर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किये जाने से गोंगपा संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि घंसौर ब्लॉक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन के बुजुर्ग से लेकर युवा सभी गोंडवाना आंदोलन को लेकर हमेशा मजबूत स्थिति में रही है और सक्रिय भूमिका निभाते हुये निरंतर चले आ रहे है।
आज भी घंसौर ब्लॉक में गोंडवाना आंदोलन का चाहे सामाजिक हो या राजनैतिक झंडा लहराने में सबसे आगे रहते है। अब गोंगपा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर कैलाश भलावी को मिली जिम्मेदारी से संगठन के प्रति जिम्मेदारी ओर अधिक बढ़ गई है।
सक्रिय भागादारी निभाने वाले कैलाश भलावी को दी जिम्मेदारी
हम आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रांतीय संगठन की कार्यकारिणी भंग होने के बाद एवं मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कमलेश तेकाम की नियुक्ति होने एवं सिवनी जिला अध्यक्ष के पद पर पुन: जिम्मेदारी गंगाराम मरावी को मिलने के बाद से सिवनी जिले के ब्लॉक अध्यक्षों व कार्यकारिणी का गठन प्रारंभ किया गया है।
जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी जिला अध्यक्ष गंगाराम मरावी ने सिवनी जिले के घंसौर ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राष्ट्रीय, प्रांतीय पदाधिकारियों की सहमति से गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन में सक्रिय भागादारी निभाने वाले कैलाश भलावी को घंसौर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करने के दिये निर्देश
कैलाश भलावी को घंसौर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुये गोंगपा के जिला अध्यक्ष गंगाराम मरावी ने दिशा निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द से घंसौर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करें। वहीं कैलाश भलावी ने कहा है कि घंसौर ब्लॉक की जिम्मेदारी मुझे दी गई है।
घंसौर ब्लॉक के गांव व मतदान केंद्र स्तर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मजबूत करने के लिये तन, मन, धन लगाकर कार्य करूंगा। वहीं कैलाश भलावी घंसौर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किये जाने पर उन्हें गोंगपा के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी गई है।