Type Here to Get Search Results !

आदिवासी 6 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक की प्रताड़ना का वीडियो हो रहा वायरल

आदिवासी 6 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक की प्रताड़ना का वीडियो हो रहा वायरल 

अधिसूचित क्षेत्र कुरई ब्लॉक के अर्जुनी प्राथमिक शाला का है गंभीर मामला 

वीडियों में देखे, शिक्षक कैसे गला दबाकर और धनूष आकार में गर्दन झुकाकर दे रहे है सजा 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

अधिसूचित क्षेत्र कुरई विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अजुर्नी के प्राथमिक शिक्षक महेश चौधरी द्वारा स्कूल के बच्चों को लगातार मारने पीटने की शिकायत मिल रही थी।


अर्जुर्नी प्राथमिक स्कूल में अधिकांश बच्चे आदिवासी समाज के ही अध्ययन करते है। 

महेश चौधरी शिक्षक पर विभागीय कार्यवाही की मांग 

उक्त स्कूल पदस्थ शिक्षक महेश चौधरी के द्वारा कक्षा दूसरी के 6 वर्ष के बालक को गला दबाने एवं लड़की से मारने का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसको संज्ञान में लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश सनोडिया के द्वारा भी सोशल मीडिया में शासन प्रशासन व मीडिया के समक्ष उजागर किया गया है।
            वहीं वीडियों के संज्ञान में आने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश सनोडिया अजुर्नी स्कूल पहुंचे जहां महेश चौधरी द्वारा बच्चों को प्रताड़ित करना पाया गया। बच्चों के परिजनों से बात करने पर उन्होंने ने भी शिक्षक द्वारा बच्चों से मारपीट करने की शिकायत की गई है। वहीं महेश चौधरी शिक्षक पर विभागीय कार्यवाही की मांग की गई है। 

असहनीय दर्द को सहन करने के बाद छात्र जमीन पर गिरा 

आदिवासी छात्र कक्षा दूसरी का छात्र है। वहीं शिक्षक महेश चौधरी जब उसे सजा दे रहे है तो वे अमानवीय तरीके से छात्र की गर्दन को पीछे से पकड़कर मोड़ते है और उसके शरीर को धनुषाकार करते है और पीठ पर छड़ी से जमीन से टिकाते है।
                    इस दौरान छात्र को असहनीय पीड़ा होती है और वह जमीन पर गिर जाता है। शिक्षक महेश चौधरी का सजा देने का जुनून सवार रहता है वह यही प्रक्रिया दुबारा दोहराता है। इस बार छड़ी के सहारे छात्र कुछ पल तो धनुषाकार बन जाता पर अगले ही पल असहनीय पीड़ा के बाद वह जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ता है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.