भाजपा संगठन मण्डल कार्यकारिणी में एससी, एसटी की हो रही उपेक्षा
भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
सिवनी। गोंडवाना समय।
भारतीय जनता पार्टी संगठन सिवनी जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा जिले के विभिन्न मण्डलों कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। जिसमें मण्डल कार्यकारिणी में एससी, एसटी वर्ग की उपेक्षा की जा रही है।
वहीं जबकि पूर्व के आलोक दुबे के कार्यकाल में मण्डल कार्यकारिणी में एससी, एसटी वर्ग को नियम अनुसार व पार्टी गाईडलाईन के अनुसार पद दिये गये थे। वहीं वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के द्वारा मण्डल कार्यकारिणी के गठन में एससी, एसटी वर्ग की उपेक्षा की जा रही है। जिसको लेकर एससी, एसटी वर्ग के सामाजिक संगठनों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रदेश संगठन को भी गुमराह किया जा रहा है
हम आपको बता दे कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा मण्डल कार्यकारिणी गठन में एससी व एसटी वर्ग की उपेक्षा की जा रही है ऐसे आरोप लग रहे है। इस मामले में प्रदेश संगठन को भी गुमराह किया जा रहा है क्योंकि मण्डल से आने वाली सूची को अनुशंसा करके प्रदेश संगठन की ओर भेजा जा रहा है। जबकि पार्टी गाईडलॉइन के अनुसार मण्डल कार्यकारिणी में महामंत्री अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग से लेना है। वहीं एससी, एसटी वर्ग के नहीं उपलब्ध होने पर अन्य पिछड़ा व अन्य वर्ग से लेना है।
अधिकांश मण्डलों में नहीं मिला एससी, एसटी को स्थान
सिवनी जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के द्वारा मण्डल में जिस तरह कार्यकारिणी का गठन किया गया है उसमें एससी, एसटी वर्ग की उपेक्षा किये जाने के आरोप लग रहे है। सिवनी जिले में लखनवाड़ा, पलारी, बरघाट, सुकतरा, धनौरा, मुंगवानी में अनुसूचित जाति और एसटी दोनो वर्ग से नहीं बनाया गया है। भाजपा के संविधान के अनुसार एससी, एसटी को संगठन के पदों में भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देना है लेकिन इसके बाद भी उपेक्षा की जा रही है।
