Type Here to Get Search Results !

डॉ बी एल इनवाती सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अवार्ड ये सम्मानित

डॉ बी एल इनवाती सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अवार्ड ये सम्मानित 

राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार/प्रशस्ति वितरण समारोह में किया गया सम्मान 


बरघाट। गोंडवाना समय।   
      

मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 12 अगस्त 2025 अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के ज्ञान विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार/प्रशस्ति वितरण गरिमामय समारोह में डॉ बी एल इनवाती कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय बरघाट, जिला-सिवनी (म प्र )


रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर को सत्र 2021-22 में शिक्षा और राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक क्षेत्र में स्वैच्छिक रूप से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के लिए पुरस्कार स्वरूप शाल, श्रीफल, नगद राशि और प्रमाण पत्र तथा वर्तमान संस्था प्राचार्य के रूप में शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र से उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार द्वारा सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में विभागीय उच्चाधिकारी रहे मौजूद


कार्यक्रम में एसीएस श्री अनुपम राजन, आयुक्त श्री प्रबल सिपाहा, कुलगुरु बरकतउल्ला वि वि भोपाल प्रो सुरेश कुमार जैन, गणमान्य अतिथियों और प्रदेश के सभी एन एस एस युक्त विश्वविद्यालय के चयनित जिला संगठक, कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवकों सहित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ शोभाराम मेहरा, डॉ देवांशु गौतम महाविद्यालय से श्री मानेश्वर बिसेन और पत्नी श्रीमती आभा इनवाती की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिया है 


इस सम्मान के लिए महाविद्यालय के डॉ प्रदीप त्रिवेदी, डॉ सोलंकी, श्री आर के सोनी, श्री के एन मोतीचूर समस्त स्टाफ प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.