मतदान केंद्र स्तर पर सेक्टर व जोनल कमेटी बनाकर मजबूती प्रदान गोंगपा ने बनाई रणनीति
सिवनी ब्लॉक ईकाई गोंगपा की ग्राम जाम में हुई महत्वपूर्ण बैठक में लिये गये निर्णय
सिवनी। गोंडवाना समय।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी ब्लॉक ईकाई की महत्वपूर्ण बैठक बीते दिनों कृष्णा लॉन में संपन्न होने के पश्चात सिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जाम में दिनांक 14 अगस्त 2025 को महत्वपूर्ण बैठक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह अरबे के उपस्थिति में हुई।
जिसमें सिवनी जिले में गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन के आधार स्तंभ माने जाने वाले श्री बाबूलाल बट्टी मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं बैठक की अध्यक्षता श्री कन्हैयालाल सिरसाम द्वारा की गई।
जिसमें सिवनी जिले में गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन के आधार स्तंभ माने जाने वाले श्री बाबूलाल बट्टी मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं बैठक की अध्यक्षता श्री कन्हैयालाल सिरसाम द्वारा की गई।
संगठन में नई जिम्मेदारी भी दी गई है
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक ईकाई सिवनी की बैठक में क्षेत्रिय समस्याओं के साथ साथ गोंगपा संगठन को गांव-गांव तक मतदान केंद्र स्तर पर एवं सेक्टर व जोनल कमेटी के रूप में मजबूती प्रदान करने के लिये संगठन में नई जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के लिये समाधान कराने के लिये जन समस्याओं को एकत्र करने के लिये भी निर्देशित किया गया है।
इन्हें दी गई महत्वपूर्ण जवाबदारी
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी ब्लॉक ईकाई की बैठक में नये पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी भी दी गई है। जिसमें संजय भलावी सिवनी ब्लॉक नगर उपाध्यक्ष, बीरबल काकोड़िया ग्राम अध्यक्ष हथनापुर, धन्नू इनवाती जाम जोनल प्रभारी, महतू रघुवंशी जाम सेक्टर अध्यक्ष, आदेश इनवाती पोतलपानी सेक्टर अध्यक्ष, रामचरण सैयाम हिनोतिया सेक्टर अध्यक्ष, मिथलेश धुर्वे कन्हरगांव जोनल प्रभारी, सुरेन्द्र तेकाम हिनोतिया जोनल प्रभारी, विनय सिरसाम सागर संगठन मंत्री, केशराम उईके गेहरूटोला जोनल प्रभारी, मुखराम गोनगे सागर सेक्टर अध्यक्ष, वीरेन्द्र उईके गेहरूटोला सेक्टर अध्यक्ष, मुकेश कुमरे कन्हरगांव सेक्टर अध्यक्ष बनाया गया है।
बैठक में विशेष रूप से ये रहे मौजूद
वहीं विशेष रूप से बैठक में प्रमुख रूप से जतिन तेकाम ब्लॉक महासचिव, राहूल परते सहायक सचिव, उमेश काकोड़िया ब्लॉक संगठन मंत्री गनाराम धुर्वे ब्लॉक प्रचार मंत्री, संतलाल इनवाती ब्लॉक सचिव, रामकृष्ण भलावी, नितेश धुर्वे, नीतिराज मर्सकोले, विक्रम शाह मरकाम कन्हरगांव, मनीष मर्सकोले, मनोज नरेती, दशरथ सरयाम, फूल सिंह भलावी, दीपक उईके, वीरेश मरकाम, हेमंत धुर्वे, प्रदीप मरकाम, मुकेश कुमरे, रेवाराम मरकाम, आलोक उईके प्रचार मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




