महेश मर्सकोले ब्लॉक प्रवक्ता, गोंगपा सिवनी ब्लॉक ईकाई कार्यकारिणी का गठन
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी ब्लॉक के गांव व शहरी क्षेत्र में संगठन का करेगी विस्तार
सिवनी। गोंडवाना समय।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी ब्लॉक की बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से ईश्वर दयाल बरकड़े पूर्व जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ सलाहकार, बैठक में जिला अध्यक्ष गंगाराम मरावी, अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह अरबे की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई। कार्यकारिणी का गठन प्रमुख रूप से एजेण्डा रखा गया जिसमें सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।
गोंगपा ब्लॉक कार्यकारिणी में इन्हें दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी ब्लॉक कार्यकारिणी में प्रमुख रूप से सर्वसहमति से महेश मर्सकोले ब्लॉक प्रवक्ता, रामअवतार सिरसाम वरिष्ठ सलाहकार, गेंदलाल भलावी सिवनी वरिष्ठ सलाहकार, द्वारका मरावी कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष, श्यामलाल उईके ब्लॉक उपाध्यक्ष, दिलीप कर्वेती उपाध्यक्ष, ईशांत सल्लाम ब्लॉक उपाध्यक्ष, संतलाल इनवाती सचिव,
राहूल परते सहायक सचिव, जतिन तेकाम महासचिव, सहसराम उईके ब्लॉक संयोजक, ग्यार सिंह प्रचार मंत्री, रामकृष्ण भलावी प्रचार मंत्री, रामकिशोर प्रचार मंत्री हिनातिया, गनाराम धुर्वे प्रचार मंत्री, आलोक उईके प्रचार मंत्री उमेश काकोड़िया संगठन मंत्री, विजय मरकाम सेक्टर अध्यक्ष, शिवप्रसाद सिरसाम सभा अध्यक्ष, रामलाल धुर्वे ब्लॉक सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक सिवनी की जिम्मेदारी दिये जाने पर समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा हार्दिक बधाई शुभकामनायें दी गई है।



