प्रशांत पटेल नागनदेवरी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदिवासी महिला सरपंच को कर रहे प्रताड़ित
ग्राम पंचायत नागनदेवरी के उप सरपंच भी है भाजपा नेता प्रशांत पटेल
जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि पंचायत प्रतिनिधियों की प्रताड़ना पर क्यों रहते है मौन
सिवनी। गोंडवाना समय।
सत्ता का नशा नागनदेवरी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पटेल पर सर चढ़कर बोल रहा है। इसी का फायदा उठाकर आदिवासी विकासखंड में आदिवासी महिला सरपंच को प्रताड़ित करने का कार्य खुलेआम कर रहा है।
इस संबंध में अनेकों बार ग्राम पंचायत नागनदेवरी की सरपंच सुभद्रा बरकड़े सहित कुछ पंचों ने अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण पुलिस थाना सिवनी में पहुंचकर शिकायत भी किया है। वहीं इस संबंध में अजाक पुलिस थाना से ग्राम नागनदेवरी पहुंचकर उक्त मामले की जांप पड़ताल भी की गई है।
पंचायत के कार्य करने के दौरान बाधा उत्पन्न करता है
ग्राम पंचायत नागनदेवरी की सरपंच सुभद्रा बरकड़े द्वारा दी गई शिकायत में उल्लेख किया गया है कि प्रशांत पटेल जो कि भारतीय जनता पार्टी नागनदेवरी मण्डल अध्यक्ष है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत नागनदेवरी के उप सरपंच भी है। भाजपा नेता प्रशांत पटेल के द्वारा आदिवासी महिला सरपंच को जातिगत आधार पर अपमानित किया जाता है। वहीं पंचायत के कार्य करने के दौरान बाधा उत्पन्न करता है।
मैं जैसा चाहूंगा वैसे ही काम करना पड़ेगा नहीं तो मैं जेल भिजवा दुंगा
ग्राम पंचायत नागनदेवरी की आदिवासी महिला सरपंच ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि उप सरपंच व भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रशांत पटैल उनके साथ गाली गलौच भी करते है। इसके साथ ही यह कहते है मैं जैसा चाहूंगा वैसे ही काम करना पड़ेगा नहीं तो मैं जेल भिजवा दुंगा।

