झूठी/आदतन एवं ब्लैक मेलर शिकायतकर्ताओं की जानकारी जुटाने के निर्देश
सीएम हेल्पलॉइन के मामले में मध्यप्रदेश के समस्त कलेक्टरों को जारी हुये निर्देश
ऐसे शिकायतकर्ताओं पर कार्यवाही कराने जुटा रहे जानकारी
सिवनी/भोपाल। गोंडवाना समय।
विश्वनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में सी एम हेल्पलॉइन अंतर्गत झूठी एवं आदतन, ब्लैकमेलर शिकायतकर्ताओं की जानकारी जुटाने लिये संबंध में संचालक सी एम हेल्पलॉइन भोपाल द्वारा 25 सितंबर 2025 को मध्यप्रदेश के समस्त कलेक्टर की ओर पत्र प्रेषित किया गया है।
शिकायत कर्ताओं की जानकारी जुटाकर प्रपत्र में भरकर भेजे जाने के निर्देश
ऐसे शिकायतकर्ताओं का नाम जुटाया जाने के लिये निर्देश दिये गये है जिनके द्वारा अधिकांशतय: सी एम हेल्प लॉइन में शिकायत की जा रही है। जो सी एम हेल्पलॉइन में शिकायत करने के आदी हो चुके है। वहीं सी एम हेल्पलॉइन के नाम पर ब्लैक मेल करने का कार्य कर रहे है।
इस संबंध में शिकायत कर्ताओं की जानकारी जुटाकर प्रपत्र में भरकर भेजे जाने के निर्देश दिये गये है। वहीं सूत्र बताते है कि झूठी आदतन शिकायतकर्ताओं व ब्लैकमेलर शिकायतकर्ताओं पर कार्यवाही कराने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि जनप्रतिनिधियों एवं विभागों द्वारा समय-समय पर इस संबंध में कार्यवाही कराने का अनुरोध किया गया है। जिस पर निर्णय लिया गया है।

