आदिवासी महिला की जमीन पर आदिवासी की आड़ में इकबाल ओर देवेन्द्र कर रहे कब्जा
कंजई ग्राम में आदिवासी की जमीन को हड़पने की साजिश कर रहे इकबाल और देवेन्द्र
सिवनी। गोंडवाना समय।
आदिवासी महिला के मालिकाना हक की भूमि कंजई, रा.नि.म.पलारी, तहसील केवलारी जिला सिवनी अतर्गत तहत खसरा नं. 83, 122, 125 रकवा 0.040, 0.85 1.70 हैक्टयर भूमि है।
उक्त भूमि के समीप ही अन्य आदिवासी की जमीन बताकर इकबाल एवं देवेन्द्र नाम का एक व्यक्ति ने ठेका लेकर उस पर खेती किसानी का कार्य जबरदस्ती कर रहा है। आदिवासी की आड़ में आदिवासी महिला को हड़पने का षड़यंत्र इकबाल और देवेन्द्र के द्वारा किया जा रहा है।
आदिवासी महिला के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। इस संबंध में आदिवासी महिला ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से इकबाल और देवेन्द्र से जमीन का कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है।
