Type Here to Get Search Results !

मक्का सुखाने के नाम पर लुट रहे किसान, 12 सौ से 13 सौ रूपये में खरीद रहे 1 क्विंटल

मक्का सुखाने के नाम पर लुट रहे किसान, 12 सौ से 13 सौ रूपये में खरीद रहे 1 क्विंटल   

गीला मक्का को सुखाने वाला संयंत्र प्रोजेक्ट का मालिक की मनमानी जारी

किसानों को मोशचर के नाम से लुट रहे है संयंत्र मालिक 


छपारा। गोंडवाना समय। 

सिवनी जिले के छपारा से 2 किलो मीटर की दूरी पर नगर परिषद में आने वाले ग्राम चंदेनी में गीला मक्का को सुखाने का प्रोजेक्ट प्लांट तैयार किया गया है। जहां प्रतिदिन 8 हजार क्विंटल मक्का को सुखाया जा सकता हैं, कंपनी के संचालक नवाब रजा द्वारा किसानों से गीला मक्का में अधिक मोशचर बताकर ओने-पोने दामों में मक्का खरीद रहे हैं। 

किसानों को 500 से 600 रूपए प्रति क्विंटल का घाटा हो रहा है 


मोशचर देखकर मक्का का रेट निर्धारित करते है और 12 सौ, 13 सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से मक्का खरीद रहे है। जहां किसानों को 500 से 600 रूपए प्रति िक्वंटल का घाटा हो रहा है। जबकि 75 प्रतिशत सुखा मक्का किसान गहाता है, वहीं गहानी के बाद 10% मोशचर बचता है। इसके हिसाब से मक्का का 100 या ज्यादा से ज्यादा दो सौ रूपए भी काटा जाये तो भी प्रोजेक्ट के मालिक को 300 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ मिल रहा है।

12 से 13 सौ रूपये में मक्का खरीद रहे 

जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना रुपया यह गीले मक्का के नाम से बचा रहा है। गीले मक्का के नाम से किसान लूट रहे है। वहीं 12 सौ, 13 सौ में गीले मक्का के नाम से प्रोजेक्ट मालिक द्वारा खरीदा जा रहा है। किसानों को 18 सौ रुपए क्विंटल के रेट से एसएमएस भेजता है। 

किसान को 1500 रुपए में लगा देंगे मक्का कहकर बुलाया 

किसानों को अच्छी किस्म के बीज मक्का, खाद, और दवाई जैसे का इंतजाम करके अपने खेत में मक्का की फसल लगता है उसे उचित मूल्य नहीं मिलता। एक किसान ने प्रोजेक्ट के मलिक से दूरभाष पर चर्चा की उसने कहा कि आपका मक्का ले आओ 1500 रुपए में लगा देंगे जब किसान ने अपना मक्का लेकर प्रोजेक्ट के मालिक के यहां पहुंचा तो उसने  मोशचर नापा 30% था जबकि किसान ने 25 परसेंट नाप कर लाया था। मशीन में ज्यादा मोशचर बताना वजन में काफी फर्क है जो जांच का विषय है । प्रोजेक्ट मालिक के द्वारा मक्का सूखाने के नाम से मक्का खरीदने का धंधा कर रहा है इसकी जांच होना चाहिये। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.