Type Here to Get Search Results !

मारबोड़ी गौशाला में गौ माता की पूजन कर, खिचड़ी गुड़ प्रसाद खिलाया

 मारबोड़ी गौशाला में गौ माता की पूजन कर, खिचड़ी गुड़ प्रसाद खिलाया 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

गौशाला परिसर मारबोड़ी में शासन के निर्देश अनुसार गोवर्धन पूजन पाठ किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मारबोड़ी एवं संचालन समिति कोंयान द विजन समूह,  गोपालन एवं डेयरी विभाग सिवनी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया गया।
                    


इस आयोजन पर उपस्थित ग्राम पंचायत प्रशासन, जनप्रतिनिधि, गौशाला संचालन समिति समूह के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, प्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गौशाला में दीप प्रज्वलित किया गया। गौ माता को पुष्पहारों से सुसज्तित किया गया। वहीं प्रसाद वितरण किया गया। गौ माता को खिचड़ी गुड़ प्रसाद खिलाया गया।                 

मारबोड़ी गौशाला में मध्यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को गौवर्धन पर्व कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मारबोड़ी गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि, गौसेवक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागरिक उपस्थित रहे।

              


 इस दौरान गौशाला में मौजूद अतिथियों ने परंपरागत विधि से गौवर्धन पूजन किया गया एवं गौवंश को गो ग्रास खिलाकर सेवा, समर्पण और संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर सजीव गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा की गई। गौशाला परिसर में वातावरण भक्ति गीतों, शंखध्वनि से गुंजायमान रहा। 


क्षेत्रिय अतिथियों ने गौशाला में सेवा कर रहे कार्यकतार्ओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैविक जीवनशैली से भी जुड़ी है।
             गौवंश हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। गौआधारित जैविक खेती से न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ती है, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ती है। सभी कृषकों से गौसंवर्धन एवं जैविक खेती को अपनाने का आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.