ब्रजेश राय, जनशिक्षक पर दर्ज हुई एफआईआर
जनजाति वर्ग की महिला के साथ किया गाली गलौच व अभद्रता
सिवनी। गोंडवाना समय।
15 अक्टूबर 2025 को रात्रि में जनशिक्षक ब्रजेश राय किसी लड़की को लेकर आया था, इस संबंध में पूछने पर ब्रजेश राय जनशिक्षक भड़क गया।
डूण्डासिवनी पुलिस थाना अंतर्गत निवास करने वाली जनजाति वर्ग की महिला के साथ में जनशिक्षक ब्रजेश राय के द्वारा अभद्रता की गई वहीं जातिगत रूप से भी अपमानित किया गया। जनशिक्षक ब्रजेश राय के द्वारा जनजाति वर्ग की महिला के साथ गाली गलौच भी किया गया।
जनजाति वर्ग की महिला को ब्रजेश राय जनशिक्षक के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। वहीं इस मामले में डूण्डासिवनी पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
