कृषि विभाग के संरक्षण में सिवनी जिले में चल रही किसानों को लूटने की दुकान
अमर राय बिना लाईसेंस के चला रहा था कृषि सामग्री बेचने की दुकान ?
कीटनाशक दवाई बेचने से किसानों को हुआ लाखों का नुकसान
सिवनी। गोंडवाना समय।
आदिवासी बाहुल्य जिला सिवनी में कृषि विभाग सिवनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के संरक्षण के कारण ही कलारबांकी मुख्यालय में बिना लाईसेंस के ही अनाधिकृत रूप से कृषि सामग्री खाद, बीज, कीटनाशक दवाई बेचने का कारोबार अमर राय के द्वारा किया जा रहा था।
कृषि विभाग सिवनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के संरक्षण मिलने के कारण ही अमर राय के हौंसले बुलंद थे इसी का फायदा उठाकर अमर राय बीते लगभग 3-4 वर्ष से खाद, बीज, कीटनाशक दवाई बेचने का कार्य कलारबांकी में दुकान खोलकर धड़ल्ले से बिना लाईसेंस के ही कर रहा था। अमर राय के द्वारा जो कीटनाशक दवाई किसानों को बेची गई उससे मक्का की पूरी फसल बर्बाद हो गई जिससे किसानों को लाखों रूपयों का नुकसान हो गया है।
कलारबांकी में धड़ल्ले से दुकान खोलकर बेच रहा था अमर राय
इस संबंध में बकायदा पंचनामा भी सहायक संचालक पवन कुमार कौरव, आरती पन्तौने कृषि विस्तार अधिकारी एवं अखिलेश कुल्हाड़े तकनीकि सहायक की उपस्थिति में बनाया गया था। वहीं सवाल यह उठता है कि कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी क्या बीते 3-4 वर्ष से सोये हुये थे।
सूत्र बताते है कि कृषि विभाग सिवनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा मंथली वसूली किसान सामग्री बेचने वाले दुकानदारों से वसूल जाता है। जिसके कारण किसानों को नकली खाद, बीज, कीटनाशक दवाईयां तक विक्रय किया जाता है और किसानों को फसल उत्पादन लाखों रूपये का नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं कलारबांकी में धड़ल्ले से कृषि विभाग सिवनी के संरक्षण में कलारबांकी में धड़ल्ले से दुकान खोलकर बेच रहा था। जिससे किसानों की लाखों रूपये का मक्का की फसल बर्बाद हो गई है।
किसानों की शिकायत के बाद जागा कृषि विभाग
कृषि विभाग सिवनी के अधिकारियों व कर्मचारियों की सांठगांठ से बीते 2-3 वर्षों से धड़ल्ले से बिना लाईसेंस के दुकान चलाने वाला अमर राय चला रहा था। किसानों की फसल बर्बाद होने के बाद जब उन्होंने शिकायत किया तो उसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों की नींद खुली या पोल खुली।
मौके पर जाकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने पंचनामा भी बनाया जिसमें उल्लेख किया गया कि कलारबांकी में संजय राय के किराना दुकान के दाहिने तरफ से महेश कुमार पटले चाय के दुकान के बायें तरफ एक शटर दुकान पायी गयी।
जिसमें कीटनाशक, खरपतवार कीटनाशक के खाली कार्टून पाये गये। आसपास पूछने पर लोगों के द्वारा बताया गया कि अमर राय पिता कोमल राय द्वारा कीटनाशक एवं खरपतवार नाशियों का विक्रय उक्त स्थान पर किया जाता है। वहीं किसानों द्वारा फसल बर्बाद होने की शिकायत करने के बाद अमर राय के द्वारा उपरोक्त सामग्री को हटा ली गयी थी।
अमर राय पर दर्ज हुआ प्रकरण लेकिन किसानों की लाखों की फसल हुई बर्बाद
कृषि विभाग सिवनी के संरक्षण व सांठगांठ से कलारबांकी में अमर राय बिना लाईसेंस के ही कृषि सामग्री बेचने का व्यवसाय खुलेआम कर रहा था। वहीं किसानों की लाखों की फसल बर्बाद हुई उन्होंने शिकायत किया। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने पंचनामा बनाया था। वहीं किसानों की शिकायत के एक महिने के बाद अमर राय पर बण्डोल पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

