Type Here to Get Search Results !

पटवारी ने भूमाफियाओं के साथ मिलकर आदिवासियों को जमीन बेचने किया मजबूर

पटवारी ने भूमाफियाओं के साथ मिलकर आदिवासियों को जमीन बेचने किया मजबूर 

आखिर पटवारी ने आदिवासी महिला से ब्लैंक चैक लेकर क्यों रखा ?


सिवनी। गोंडवाना समय। 

भारतीय जनता पार्टी के राजपाठ में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के प्रभार जिला सिवनी में भूमाफियाओं का खुला खेल चल रहा है। सिवनी जिला सहित आदिवासी विकासखंड व बरघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमल मर्सकोले के प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्र में भी राजस्व विभाग के कर्मचारी जिसमें कुछेक पटवारी तो विभागीय कार्य छोड़कर जमीनों की खरीदी विक्री में लगे हुये है।
                विशेषकर आदिवासियों को निशाना बना रहे है। आदिवासी की जमीनों को बिकवाने में कुछेक पटवारी विशेष भूमिका निभा रहे है। आदिवासियों के साथ धोखाधड़ी, छलकपट कर लूटखसोट करने में भी कोई भय नहीं है। बरघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक पटवारी की करामात भी कुछ ऐसी ही है। भाजपा की सरकार जहां आदिवासियों का हितेषी बनने की कोशिश कर रही है। वहीं एक पटवारी भूमाफियाओं के साथ मिलकर आदिवासियों का शोषण कर रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.