असम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का हुआ गठन, जगरनाथ गोंड बने प्रदेश अध्यक्ष
रमेश गोंड को प्रदेश महासचिव की दी गई जिम्मेदारी
असम में दादा हीरा सिंह मरकाम जी के आंदोलन को बढ़ाने लिया संकल्प
राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में असम में गोंगपा का बढ़ेगा जनाधार
असम। गोंडवाना समय।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने जानकारी देते हुये बताया कि असम राज्य में बीते दिनों गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तिरू तुलेश्वर सिंह मरकाम सहित गोंगपा के पदाधिकारियों ने सामाजिक सम्मलेन में भाग लिया था। वहीं दादा हीरा सिंह मरकाम जी भी पूर्व में असम राज्य में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे है।
असम राज्य के आदिवासी समाज के सगाजनों द्वारा गोंगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरू तुलेश्वर सिंह मरकाम से बीते दिनों गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विस्तार के लिये चर्चा की गई थी। इस दौरान सर्वसहमति से असम राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की कार्यकारिणी व प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिये दिशा निर्देश दिये थे।
असम राज्य के सगाजनों ने सर्वसहमति से लिया निर्णय
इसी के चलते गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय समिति एवं असम प्रदेश समिति के द्वारा सगा समाज द्वारा आयोजित सभा में असम में निवासरत गोंड समाज के साथ साथ समस्त आदिवासी समाज जैसे मुंडा, संथाल, ओराव, खड़िया आदि सभी आदिवासी समाज के संविधानिक अधिकार हक अधिकार तथा राजनीति, समाज नीति, शिक्षा अनेक प्रकार के विषयों में चर्चा हुई।
आदिवासी समाज के हक अधिकारों को दिलाने के लिये संकल्प लिया
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जिसमें असम में आदिवासी समाज के हक अधिकार के लड़ाई के लिए गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के विचारों व सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए असम प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का गठन किया गया। जिसमें असम प्रदेश अध्यक्ष के पद जगरनाथ गोंड वरकड़े, पेटूलीबारी, तहसील विश्वनाथ, जिला, विश्वनाथ को नियुक्त किया गया।
वहीं असम प्रदेश महासचिव के पद पर रमेश गोंड पट्टा, गांव लहबारी, तहसील ढेकियाजूली, थाना ढेकियाजूली जिला सुनीतपुर को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने असम राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का विस्तार करने के लिये एवं गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के विचारों व सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिये राजनैतिक रूप से आदिवासी समाज के हक अधिकारों को दिलाने के लिये संकल्प लिया है।
राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने जारी किया नियुक्ति पत्र
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने असम राज्य में प्रदेश अध्यक्ष जगरनाथ गोंड बरकड़े एवं प्रदेश महासचिव रमेश गोंड पट्टा का नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम की सहमति से जारी किया है। वहीं असम राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जगरनाथ गोंड बरकड़े एवं प्रदेश महासचिव रमेश गोंड पट्टा को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय कमेटी की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनायें दिया है।


