Type Here to Get Search Results !

शौंकलाल कुलस्ते बने लखनादौन गोंगपा ब्लॉक अध्यक्ष

शौंकलाल कुलस्ते बने लखनादौन गोंगपा ब्लॉक अध्यक्ष 

राजकुमार कुमरे को दी गई जिला मीडिया प्रभारी की जवाबदारी 


लखनादौन। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला सिवनी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन लखनादौन मुख्यालय में गोंगपा जिलाध्यक्ष तिरु. गंगाराम मरावी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में विशेष रूप से महेश कुमार वट्टी सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लखनादौन ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर शौंकलाल कुलस्ते को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पार्टी के लिए सदैव निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे


इसके साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये राजकुमार कुमरे को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी परिवार की ओर से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये गोंगपा जिला अध्यक्ष गंगाराम मरावी ने कहा कि गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुये गोंडवाना आंदोलन के माध्यम से सर्ववर्ग, सर्व धर्म, सर्व समाज के हक अधिकारों के लिये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संगठन के माध्यम से कार्य करेंगे। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे समाज एवं पार्टी के लिए सदैव निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.