बेटियॉ पढ़ाई के लिए स्कूल जाने लगी तो उनकी इच्छा के बगैर स्कूल को पंहुच से दूर कर दिया गया
रक्शा, आटो का किराया अभिभावक वहन नहीं कर सकते, उस मार्ग में यातायात बहुत अधिक रहता है
कच्ची शराब पीने वाले असामाजिक तत्व दिन भर शाला के आसपास घुमते नजर आते है
सांसद, विधायक छात्राओं की शिक्षा के प्रति गंभीर है तो भगत सिंह वार्ड में ही किया जाये स्कूल का संचालन
कलेक्टर व डीईओ से पुन: भगत सिंह वार्ड में स्कूल संचालन की मांग
सिवनी। गोंडवाना समय।
भारतीय जनता पार्टी सिर्फ जुमलों तक सीमित होकर रह गई है। बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, स्कूल चले हम, रूक जाना नहीं, इस तरह के नारे देकर बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया।
जब बेटियॉ पढ़ाई के लिए स्कूल जाने लगी तो स्कूल को उठाकर उनकी इच्छा के बगैर पंहुच से दूर कर दिया गया।
प्राथमिक शाला भवन गंज वार्ड में स्कूल संचालन के निर्देश
भगत सिंह वार्ड पार्षद श्रीमती ईशरत नब्बू ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि शासकीय कस्तूरबा माध्यमिक कन्या शाला भगत सिंह वार्ड में अध्यनरत माध्यमिक स्कूल के प्रधान पाठक को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक पत्र लिखा गया। जिसमें यह आदेश दिया गया कि आपके विद्यालय में शाला भवन न होने के कारण आपको आदेशित किया जाता है कि अपने विद्यालय का संचालन प्राथमिक शाला भवन गंज वार्ड में किया जाना सुनिश्चित करें।
भगत सिंह वार्ड से काफी दूर है गंज वार्ड का स्कूल
यह खबर सुनकर छात्राएॅ और उनके अभिभावक बहुत ही असमंजस्य की स्थिति में आ गये, जो कि भगत सिंह वार्ड से काफी दूर है। रिक्शा, आटो का किराया अभिभावक वहन नहीं कर सकते, उस मार्ग में यातायात बहुत अधिक रहता है।
स्कूल के आसपास कच्ची शराब का विक्रय खुलेआम किया जाता है
स्कूल के आसपास कच्ची शराब का विक्रय खुलेआम किया जाता है। कच्ची शराब पीने वाले असामाजिक तत्व दिन भर शाला के आसपास घुमते नजर आते है। इस कारण से अभिभावकों ने छात्राओं को स्थानांतरित शाला भेजना बंद कर दिया है। अभिभावकों एवं शाला में अध्यनरत छात्राओं ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन दिया गया है कि उक्त शाला पूर्व की तरह भगत सिंह वार्ड में ही संचालन हो जिससे की छात्राओं का भविष्य खराब न हो, वही नियमित रूप से स्कूल जा सकें।
शाला लगाने के लिए तत्काल आदेशित करने की मांग
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भगतसिंह वार्ड में शाला भवन नहीं होने का जो कारण दिया है वह पूरी तरह भ्रामक है। इतने वर्षो से इसी भवन में शाला संचालित की जा रही है। यदि सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी यह सब छात्राओं की शिक्षा को लेकर वास्तव में गंभीर है तो तत्काल गंज वार्ड में शाला लगाने के आदेश को निरस्त कर पूर्व की तरह भगत सिंह वार्ड में ही शाला लगाने के लिए तत्काल आदेशित करने की मांग शैक्षणिक विकास व छात्राओं की शिक्षा की प्रगति को ध्यान में रखते हुये जनहित में मांग पार्षद पार्षद श्रीमती ईशरत नब्बू द्वारा किया गया है।



