डी जे में डांस करने से हुये विवाद पर कर दी हत्या
बिछुआ पुलिस ने किया खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में डांस के दौरान हुआ विवाद बना मौत का कारण
खुशी के माहौल में व्यतीत होने वाला वैवाहिक समारोह डी जे में डांस, दारू नशा की बढ़ती प्रवृत्ति और अन्य दिखावा के चक्कर में दु:खमय माहौल के साथ मातम में बदलते जा रही है। विशेषकर दारूखोरी का चलन और डी जे डांस का शौक शादी समारोह में विवाद शुरू कराता है और शरीर के अंगों में खूनाखच्चर करने के साथ हत्या तक की घटनाएं बढ़ती जा रही है।
ऐसा छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौनी में शादी समारोह के दौरान डी जे में डांस करने की बात पर मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ झगड़ा युवक की मौत का कारण बन गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बिछुआ पुलिस की कार्यवाही सराहनीय
हालांकि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में बिछुआ पुलिस थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि शादी कार्यक्रम में डांस करते समय आपसी कहासुनी और मारपीट हुई थी।
बाद में आरोपियों ने लकड़ी से हमला कर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है। बिछुआ पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से गंभीर मामले का शीघ्र खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस कार्यवाही की सराहना की जा रही है।
शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला
दिनांक 15/05/2026 के सुबह करीब 06 बजे गंगासिंग नौरे का खेत ग्राम सिरेर्पानी पर महेश धुर्वे नाम के व्यक्ति जो कि संडास के लिये डिब्बा लेकर खेत तरफ जा रहा था उसी दौरान उसे एक बालक का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ, मिलने पर महेश धुर्वे के द्वारा ग्रामवासियों को सूचना दिया जहां पर ग्राम वासियों के द्वारा मृतक की पहचान कर मृतक के परिजनों को एवं पुलिस को सूचना दिया गया जो मौके पर पहुंच सूचनाकर्ता बलीराम पिता संजू परतेती उम्र 41 साल निवासी ग्राम चीचगांव पुलिस चौकी खमारपानी थाना बिछुआ जिला छिंदवाड़ा म.प्र. की मौखिक रिपोर्ट पर मृतक प्रवीन पिता बलीराम परतेती उम्र 16 साल निवासी ग्राम चीचगांव पुलिस चौकी खमारपानी थाना बिछुआ छिंदवाड़ा म.प्र. की अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर हत्या करने पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 185/2026 धारा 103(1) का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रवीन ने लात मार दिया तो रविशंकर ने झापड़ मार दिया
दिनांक 14/05/2026 को ग्राम सिरेर्पानी रामदयाल भलावी के घर में उसकी बेटी की शादी का कार्यक्रम था। जहां पर मृतक अपने गांव के दोस्तों के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये मोटर साइकिल से आया हुआ था। वहीं जब रात्री के समय 11 से 12 बजे के बीच में बारात झिल रही थी,
जहां पर सभी बराती लोग डी.जे. पर नाच रहे थे वहीं पर मृतक प्रवीन भी अपने दोस्तों के साथ नाच रहा था, जो नाचते नाचते मृतक प्रवीन परतेती का लात घाटकामठा निवासी रविशंकर कुड़ोपे को लग गया तो रविशंकर ने उसे इग्नोर कर दिया,
उसके बाद फिर से प्रवीन परतेती ने रविशंकर को लात मार दिया तो रविशंकर ने फिर कुछ नहीं बोला, उसके बाद फिर प्रवीन परतेती ने नाचते नाचते रविशंकर को लात मार दिया तो रविशंकर ने गुस्से में आकर प्रवीन परतेती को एक झापड़ मार दिया तभी दोनों के बीच में झगड़ा विवाद होने लगा तो दोनों को किसी व्यक्ति के द्वारा वहां से अलग कर दिया गया।
मारपीट किये और वहीं अधमरा छोड़कर तीनों वहां से चले गये
फिर रविशंकर एवं कृष्णा दोनों बरात में खाना खाने चल गये। वहीं खाना खाने के बाद दोनों ने किराना दुकान से ठंडा लेकर किराना दुकान के पीछे उनके एक और साथी मिला जो तीनों ने ठंडा पीकर स्कूल के तरफ बाथरुम करने चले गये, जहां पर प्रवीन परतेती पहुंचा और रविशंकर को बोलने लगा कि तूने मुझे मारा क्यों, तू मुझे जानता नहीं मेरा नाम प्रवीन है। इतने में दोनों के बीच में विवाद होने लगा और विवाद ज्यादा बढ़ने लगा तो तीनों ने प्रवीन के साथ हाथ मुक्का लात से मारपीट करने लगे और वहीं पास में लगा आंवला का पेड़ की लकड़ी तोड़कर मारपीट किये और वहीं अधमरा छोड़कर तीनों वहां से चले गये।
कमत अमली से तलब कर पूछताछ किया गया तो जुर्म करना स्वीकार किया
घटना के प्रकरण की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा श्री अजय पाण्डे के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये शीघ्र ही एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु अति. पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा श्री आशीष खरे एवं अनु अधि. (पुलिस) चौरई से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिछुआ निरी. सतीश उइके द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के शव का शव पंचनामा कार्यवाही करते हुये मृतक के शव का पी.एम. कराकर परिजनों को कफन दफन हेतु सुपुर्द किया गया। तकनीकि साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र से संदेही का पता लगाकर हिकमत अमली से तलब कर पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिछुआ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के संबंध में मृतक के कपड़े एवं घटना स्थल से लकड़ियां, मोटर साइकिल, आरोपीगणों के घटना वक्त पहने कपड़े के साथ आरोपीगण में रविशंकर पिता प्रेमलाल कुड़ोपे उम्र 21 साल, कृष्णा पिता बुधमान उइके उम्र 19 साल दोनों निवासी ग्राम धौलपुर थाना बिछुआ जिला छिंदवाड़ा म.प्र.वहीं एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पतासाजी की जा रही है।
हत्यारों को पकड़ने में बिछुआ पुलिस का रहा सराहनीय योगदान
हत्या की घटना में आरोपियों का पकड़ने में हत्याकांड का खुलासा करने में बिछुआ थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश उइके, चौकी प्रभारी उनि रविन्द्र सिंह डोंगरा, सउनि शिवशंकर सिंह, प्र.आर. 67 पंकज नामदेव, प्रआर. 231 प्रमोद कुमार धुर्वे, आर. 195 राकेश उइके, आर. 659 अंकित बघेल, आर. 639 धीरज सहबे, आर. 312 बसंत बघेल, आर. 934 फूलभानशाह परते, सै. 106 रविन्द्र विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
