Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश वाहक बने नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश वाहक बने नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया 

ज्ञानचंद सनोडिया साईकिल से नगर पालिका कार्यालय पहुंचे 

पेट्रोल/डीजल बचाने की अपील

सिवनी। गोंडवाना समय। 

दिनांक 13 मई 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया अपने कार्यालय साईकल के माध्यम से पहुंचे एवं अपना कार्य संपादित किया।


विदित होवे कि वैश्विक युध्द के चलते तेल का आभाव पूरे विश्व में है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनो/सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाने की अपील की है। 

देश के भविष्य को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी है 


उन्होंने ईंधन की खपत घटाकर विदेशी मुद्रा बचाने और स्वदेशी विकल्पों पर जोर देने को कहा है। प्रधानमंत्री द्वारा की गई इस अपील पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया अपने कार्यालय साईकिल के माध्यम से पहुंचकर प्रधानमंत्री का संदेश वाहक बने।
            उन्होने नगर पालिका के समस्त पार्षदगण एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं नागरिको से अपील करते हुए कहा कि आफिस कार्य, या अन्य किसी स्थान पर जाने के लिये साईकिल अथवा बैटरी वाले वाहन से जाने का प्रयास करें आपने कहा कि जहां तक संभव हो पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें, ईंधन बचाने का प्रयास करें। जिससे डीजल-पेट्रोल की बचत की जा सकेगी। अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल/डीजल की बचत सिर्फ आर्थिक जरूरत नहीं बल्कि देश के भविष्य को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.