सिवनी जिला मुख्यालय में मनाया जायेगा वीरांगना महारानी दुर्गावती मरावी बलिदान दिवस
जिला अजाक्स संघ के तत्वाधान में 24 जून को मनाया जायेगा बलिदान दिवस
सिवनी। गोंडवाना समय।
शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान की अमर प्रतीक गोंडवाना शासनकाल की वीरांगना महारानी दुर्गावती मरावी जी के 461 वें बलिदान दिवस समारोह के पावन अवसर पर सिवनी जिला मुख्यालय में स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती मड़ावी के प्रतिमा स्थल पर 24 जून 2026 को जिला अजाक्स संघ सिवनी के तत्वाधान में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में गोंडवाना शासनकाल के स्वर्णिम इतिहास, सम्मान और स्वाभिमान के महापर्व में हजारों सगा समाज सहभागी बनेंगे।
बलिदान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं गोंगों कार्यक्रम के साथ किया जायेगा जिसके प्रभारी केवल सिंह परते रहेंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्र्रम में शैला नृत्य, गेड़ी नृत्य, ग्रुप डांस के प्रभारी ओ पी नरेती रहेंगे।
विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक रहेंगे मौजूद
उक्त जानकारी देते हुये अजाक्स के जिला अध्यक्ष चित्तोड़ सिंह कुशराम ने बताया कि कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि कमल मर्सकोले विधायक बरघाट, मुख्य अतिथि नेहा मीणा कलेक्टर सिवनी, विशेष अतिथि कृष्णचंद लालवानी पुलिस अधीक्षक सिवनी, अतिथिगणों में महेन्द्र उईके डीएफओ सिवनी, लालजी राम मीणा सहायक आयुक्त, एस एस कुमरे जिला शिक्षा अधिकारी, अशोक तेकाम अखिल भारतीय आदिवासी जन कल्याण परिषद रहेंगे।
अतिथिगणों में ये रहेंगे शामिल
वहीं कार्यक्रम अतिथि अर्जुन सिंह काकोड़िया पूर्व विधायक, शोभाराम भलावी पूर्व निगम अध्यक्ष, विदेश काकोड़िया पूर्व जनपद अध्यक्ष बरघाट, तीरथ बट्टी, नरेश बरकड़े, सतीष सरयाम जिला पंचायत सदस्य, अरविंद करोसिया आदि मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष एस आर मेरावी जिला योजना अधिकारी, संतोष वर्मा प्रदेश अध्यक्ष अजाक्स, जे एन कंसोटिया पूर्व अध्यक्ष, बिसन सिंह परतेती प्रदेश अध्यक्ष गोंड समाज महासभा, चंदनलाल मर्सकोले प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा, एस एल सूर्यवंशी प्रदेश महासचिव अजाक्स सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहेंगे।
