Type Here to Get Search Results !

रविन्द्र वासनिक अजाक्स बरघाट तहसील अध्यक्ष नियुक्त

रविन्द्र वासनिक अजाक्स बरघाट तहसील अध्यक्ष नियुक्त 


बरघाट। गोंडवाना समय। 

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ जिला सिवनी के जिला अध्यक्ष चित्तोड़ सिंह कुशराम ने जानकारी देते हुये बताया कि सिवनी जिले में अजाक्स कार्यकारिणी में प्रांतीय पदाधिकारी की सहमति एवं जिला व बरघाट ब्लॉक के पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति से बरघाट तहसील अध्यक्ष का पद की जिम्मेदारी श्री रविन्द्र वासनिक पंचायत सचिव को दी गई है। 

नियुक्ति प्रदान कर दी गई बधाई 


अजाक्स संघठन बरघाट तहसील की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुये सिवनी जिला मुख्यालय में श्री रविन्द्र वासनिक को डॉ बाबा साहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया एवं हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी गई।  इस दौरान अजाक्स के प्रमुख पदाधिकारी मौजूर रहें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.