Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर के निलंबन के प्रस्ताव के बाद सीईओ को मिला संभागायुक्त का नोटिस

कलेक्टर के निलंबन के प्रस्ताव के बाद सीईओ को मिला संभागायुक्त का नोटिस

सिवनी। गोंडवाना समय।
ईवीएम मशीन को  रखने के लिए रैक की खरीदी के लिए चंदा वसूली के मामले में जनपद पंचायत सिवनी की सीईओ श्रीमति सुमन खातकर को संभागायुक्त  कार्यालय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब से संतुष्ट न होने पर उनके खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक  गोपाल चंद डाड के प्रस्ताव अनुसार प्रथम प्रेषित आरोपों के सम्बन्ध में सुमन खातरकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज पं सिवनी के विरुध्द सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण व अपील नियम 1966 के नियम 16के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर आयुक्त जबलपुर संभाग ने उत्तर चाहा है। प्राप्त न होने पर एकतरफा कार्यवाही की जायेगी।कलेक्टर सिवनी से कथित रूप से सचिवों से राशि मागने सम्बन्धी बयानों की प्रमाणित प्रति चाही गयी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.