Type Here to Get Search Results !

गोलमाल: चांवड़ी धान अंखीवाड़ा में हो रही थी खाली

गोलमाल:  चांवड़ी धान अंखीवाड़ा में हो रही थी खाली

रात के अंधेरे में चल रहा था खेल

सिवनी। गोंडवाना समय। 
खरीदी बंद होने के बाद अब खरीदी केन्द्रों से धान की हेराफेरी का खेल शुरू हो गया है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आष्टा अंखीवाड़ा खरीदी केंद्र में ााचांवड़ी समिति केन्द्र की धान खाली होते हुए जब्त की गई है। धान से भरे 407 वाहन को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वाहन में भरी धान की कट्टियों में चांवड़ी खरीदी केंद्र का टैग लगा पाया गया। शिकायत के बाद बरघाट पुलिस ने धान सहित वाहन को जब्त कर लिया है। इस पूरे मामले में पुलिस फूड विभाग पर जांच करने और फूड विभाग पुलिस पर जांच करने की बात कहकर टालमटोल कर रहे हैं। पकड़े गए ड्राइवर को बयान दर्ज करने के बाद छोड़ दिया गया है।

ये है मामला 

आष्टा अंखीवाड़ा खरीदी केंद्र में शनिवार देर रात 407 वाहन क्र एमपी 22 जी 3293 पहुंचा। वाहन में भरी 50 क्ंिवटल धान केंद्र में खाली होेने की जानकारी ग्रामीणों को लगते ही वे मौके पर पहुंचे। काफी हंगामा करने के बाद ग्रामीणों ने फूड विभाग के अधिकारियों सहित बरघाट पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चांवड़ी खरीदी केंद्र की टैग लगी धान की कट्टी खाली होने पर प्रारंभिक कार्रवाई के तौर पर वाहन जब्त किया।

किसकी है धान किसी को नहीं है जानकारी 

चांवड़ी खरीदी केंद्र की टैग लगी धान आष्टा अंखीवाड़ा खरीदी केंद्र में खाली होने के बाद इसे जब्त तो कर लिया गया है लेकिन धान किसकी है और अंखीवाड़ा केंद्र में देर रात क्यों खाली हो रही थी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। आष्टा खरीदी केंद्र के प्रभारी साहबसिंह चौधरी का कहना है कि उन्हें रात में धान से भरी गाड़ी खरीदी केंद्र में खाली होने की कोई जानकारी नहीं है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि खरीदी केंद्र में व्यापारी की धान समर्थन मूलय पर खरीदने की तैयारी थी। जबकि खरीदी का काम 25 जनवरी को समाप्त हो गया है।

ग्रामीणों में आक्रोश, व्यापारी पर कार्रवाई की मांग

क्षेत्र के नवाब पटेल, महफूज खान, रूद्रसिंह बिसेन, रिजवान खान व समिति के उपाध्यक्ष सुनील पंद्रे सहित अन्य ग्रामीणों में दूसरे स्थान के खरीदी केंद्र की धान आष्टा अंखीवाड़ा खरीदी केंद्र में खाली होने से आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में लिप्त संबंधित व्यापारी के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।
चांवड़ी खरीदी केंद्र की टैग लगी धान की बोरियां अंखीवाड़ा खरीदी केंद्र में खाली होने की बात सही है। इस मामले में आष्टा समिति के प्रबंधक पर एफआईआर के लिए पुलिस को कहा गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
सनत कुमार मिश्रा 
जिला आपूर्ति अधिकारी सिवनी
अंखीवाड़ा खरीदी केंद्र में चांवड़ी केंद्र की टैग लगी धान खाली हो रही थी। वाहन को जब्त कर ड्राइवर के बयान लिए गए हैं। यह मामला फूड विभाग का है। विभाग ही जांच कर कार्रवाई करेगा। अब तक आष्टा समिति प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर जैसी कोई बात नहीं कही गई है। इसके कारण एफआईआर नहीं हो सकी है।
ओमेश मार्को, टीआई बरघाट 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.