40 साल के अधेड़ कपड़ा व्यापारी ने आदिवासी मुकबधिर से किया दुष्कर्म
सिवनी/आदेगांव। गोंडवाना समय।
आदेगांव थाना क्षेत्र के समीपी गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 12 बजे 40 वर्षीय कपड़ा व्यापारी द्वारा सात साल की आदिवासी मुकबधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मुकबधिर बच्ची का सरकारी चिकित्सक की निजी अस्पताल में एलएलसी कराकर पुलिस ने तत्काल बलात्कारी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
खुद के घर ले जाकर दुष्कर्म
एएसपी गोपाल खांडेलकर ने बताया कि सात साल की मुकबधिर बच्ची के साथ पौंडी गांव के कपड़ा व्यापारी विनोद भरद्वाज उम्र 40 साल द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला आया है। आरोपी मुकबधिर बच्ची को अपने घर ले गया था और देर रात उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला सामने आने के बाद गंभीरता लेते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी कपड़ा व्यापारी विनोद भरद्वाज को गिरफ्तार कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने पीड़िता की प्राइवेट अस्पताल में करवाई एमएलसी-
आदेगांव थाना में रात्रि 12 बजे सात साल की आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म की खबर आते ही थाना प्रभारी राहूल बघेल घटनास्थल पर पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्होंने पीड़िता को महिला सब इंस्पेक्टर आकांक्षा सहारे और ंराजेश दुबे के साथ शनिवार की तड़के 4.30 बजे एमएलसी के लिए सरकारी महिला चिकित्सक बीथी जैन के लखनादौन स्थित प्राइवेट अस्पताल सेवा सदन में ले जाकर एमएलसी करवाया। जिसको लेकर पुलिस और महिला चिकित्सक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जाता है कि लखनादौन के सामुदायिक अस्पताल में पदस महिला डॉक्टर बीथी जैन रात्रि में ड्यूटी के दौरान होते हुए भी वह एमएलसी भी अपने प्राइवेट हॉस्पिटल सेवा सदन में करती हैं।