Type Here to Get Search Results !

बालिका के गायब रहने पर आदिवासी कन्या आश्रम की दो अधीक्षिकाऐं निलंबित

बालिका के गायब रहने पर आदिवासी कन्या आश्रम की दो अधीक्षिकाऐं निलंबित

एक को छपारा और दूसरी अधीक्षिका को कुरई में किया गया अटैच

सिवनी। गोंडवाना समय। 
जनजातीय कार्य विभाग के आदिवासी विकासखंड लखनादौन अंतर्गत आदिवासी कन्या आश्रम आदेगांव में पदस्थ तत्कालीन अधीक्षिका व सहायक शिक्षक श्रीमति किरण नेमा एवं आदिवासी कन्या आश्रम आदेगांव की वर्तमान प्रधान पाठक व अधीक्षक श्रीमति प्रजेश पन्द्रे को कलेक्टर प्रवीण अढ़ायच ने निलंबित कर दिया है। 15 मार्च को दोनों अधीक्षिकाओं के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है।

छात्रा के आश्रम से बाहर रहने पर गिरी गाज

जानकारी के मुताबिक आदिवासी कन्या आश्रम आदेगांव में अध्ययनरत छात्रा संस्था से बार-बार बाहर भाग जाती थी। इस बात की जानकारी आश्रम  की प्रधान पाठक व वर्तमान अधीक्षक श्रीमति प्रजेश पन्द्रे एवं तत्कालीन अधीक्षिका श्रीमति किरण नेमा सहायक शिक्षक द्वारा न तो वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और न ही बालिका का नाम आश्रम से खारिज किया गया। सबसे खास बात तो यह है संबंधि छात्रा की शिष्यवृत्ति की राशि लगातार आहरण कर वित्तीय अनियमित्ता की जा रही थी। जिसके चलते मध्यप्रदेश सिविल सेवा 1966 के नियम-9 में निहित प्रावधान  अंतर्गत तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक निलंबन काल अवधि में श्रीमति पन्द्रे का मुख्यालय विकासखंड कार्यालय कुरई नियत किया गया है। निलंबन कालअवधि में उन्हें नियमानुसार भत्ता दिया मिलेगा। इसी तरह श्रीमति  नेमा का मुख्यालय विकासखंड कार्यालय छपारा नियत किया गया है। इन्हें भी निलंबन कालावधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

अधीक्षिका पर प्रताड़ना का  आरोप

आदेगांव कन्या आश्रम आदेगांव में पदस्थ अधीक्षिका श्रीमति प्रजेश पन्द्रे पर  छात्राओं को प्रताड़ित किया जाने का आरोप लग रहा है। जिसके चलते आश्रम में रहने वाली छात्राऐं दीवाल फांदकर भागने को मजबूर हो जाती थी। बताया जाता है कि गत दिवस सुबह 8 बजे कन्या आश्रम में पढ़ने वाली 8 वी  कक्षा की एक बच्ची को प्रेम नगर  सरस्वती शिशु मंदिर के पास से छात्रावास के चपरासी और चपरासन द्वारा पकड़कर ले जाया गया  था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.