होलिका दहन पर वनों की लकड़ियां न जलाएं-कलेक्टर
सिवनी। गोंडवाना समय।होलीका दहन के लिए वनों की लकडियां ना जलाकर गाय के गोबर से बनी लकड़ी एवं कंडे का उपयोग किया जाए। जिससे पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखी जा सके। इस आशय की अपील करते हुए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने कहा कि होली पर्व की परम्परा के साथ-साथ प्रदूषण को फैलने से रोकने के लिए हम सभी को इस दिशा में हमें अग्रसर होकर आगे आना होगा। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने कहा कि पर्यावरण के साथ ही पेड़ पौधों की कटाई रोकने एवं उनके संरक्षण के लिए सभी को आगे आकर पहल करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि होलिका दहन के लिए शुद्धता एवं प्रदूषण से मुक्ति के लिए गाय के गोबर से बनी लकड़ी एवं कंडे की होली जलाएं।