कलेक्टर, एसपी ने दुपहिया वाहन पर बैठकर लिया कानून व सुरक्षा का जायजा
सिवनी(गोंडवाना समय) आपसी सद्भाव, आपसी प्रेम को बढ़ाने वाला रंगोत्सव पर्व होलिका उत्सव के दौरान सिवनी शहर में कानून, सुरक्षा, शांतिपूर्ण व्यवस्था व स्थिति का भौतिक जायजा लेने के लिए श्री प्रवीण सिंह अढायच कलेक्टर सिवनी एवं श्री ललित शाक्यवार पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा दुपहिया वाहन में बैठकर शहर का भ्रमण कर लिया गया ! वहीं इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा हैलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाते हुए यातायात के नियमो का पालन कर संदेश भी दिया ! इसके साथ ही आगामी समय में होने वाले लोकतंत्र के त्यौहार में मतदाताओं को मतदान का अधिकार का प्रयोग करने का भी संदेश स्वीप प्लान के तहत संदेश देते हुए नजर आये!