Type Here to Get Search Results !

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा करेगी घेराव

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा करेगी  घेराव

सिवनी। गोंडवाना समय। 
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों एंव युवाओं से कि जा रही वादाखिलाफी एंव बिगडती कानून व्यवस्था के विरोध मे जिला भाजपा शनिवार 9 मार्च को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर सरकार की नकामियों के संबन्ध मे एक ज्ञापन भी सौंपेगी।उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी द्वारा समस्त कृष्क बन्धुओं भाजपा कार्यकतार्ओं एंव किसान मोर्चे के कार्यकतार्ओं से प्रात: 11 बजे भाजपा कार्यलय मे उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए सभी लोग एक रैली के रूप मे भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट के लिए कूच करेंगे।कहा गया है कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। किसानो के हित की बात करने वाली इस सरकार ने वादों के नाम पर झांसा दिया है और किसानों के हित पर कुठाराघात किया है। 10 दिन मे किसानों की कर्ज माफी की घोषणा करने वाली कांग्रेस सरकार ने 2 माह से अधिक बीत जाने पश्चात भी किसानों का कर्जा माफ करने के बजाए सिर्फ विज्ञापन छपवाए और भाषण दिये।
भाजपा ने अरोप लगाया कि  कमलनाथ केन्द्र सरकार से अपनी राजनैतिक  वैमन्यस्यता और प्रतिशोध की भावना मे इस तरह जल रहे हैं कि उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा शुरू कि गई प्रधानमंत्री किसान समृधि योजना की सूची केन्द्र सरकार को आज तक नही भेजी है। जिसके चलते किसान समृद्धि योजना कि 6 हजार रुपए कि राशि किसानों के खाते मे नही जमा हो पा रही है। जबकि अन्य प्रदेशों द्वारा केन्द्र सरकार को सूची उपल्बध करा दी गई है। जिससे इस राशि की 2 हजार रुपए की पहली किस्त किसानों के खाते मे पहुॅचनी भी शुरू हो गई है।

बिजली बिल भी नहीं हुए हाफ-

जिला भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा कि थी की वे किसानों का बिजली बिल हाफॅ कर देंगें लेकिन बिजली बिल तो हाफॅ नही हुए बिजली सप्लाई जरूर हाफॅ हो गई है। यही नही प्रदेश के किसानो को गेहॅू पर भाजपा सरकार के समय जो 265 रूप्ये बोनस दिया गया था उसे घटाकर 160 रुपए कर दिया गया है। किसानो को भावंतर की राशि आज तक नही दी गई है बल्कि मक्का की भांवतंर राशि 315 से घटाकर 250 रुपए कर दी गई है।
भाजपा ने आरोप लगाया कि इस सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को 4 हजार रुपए प्रति माह देने की घोषणा की गई थी लेकिन आज तक इस घोषणा पर अमल नही किया गया है। प्रदेश मे कानून व्यवस्था की यह हालत है कि हत्या, बलत्कार, लूटपाट, अपहरण, का बोलबाला हो गया है रोज कोई न कोई बड़ी घटना हो रही है। प्रदेश सरकार हर मोंर्चे पर विफल है। यह सरकार घोषणाओं, शगूफेबाजी, भाषणों और विज्ञापनों की सरकार साबित हो रही हो बदलाव के नाम पर सिर्फ तबादला उद्योग चलाया हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.