Type Here to Get Search Results !

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 131 अधिकारी/ कर्मचारी हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 131 अधिकारी/ कर्मचारी हुए सम्मानित

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले छात्र/ छात्राओं को प्रशस्ति देकर किया सम्मानित  

सिवनी। गोंडवाना समय। 
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि श्री प्रदीप जायसवाल तथा कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक द्वारा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकरियों/कर्मचारियों एवं समर्पित भाव से आमजनों के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों, उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से जिले का प्रदेश में नाम रोशन करने वाले छात्र/ छात्राओं को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।

जिसमें अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. श्री नितेश सूर्यवंशी, उपयंत्री कु.मनीषा तेकाम, जिला कोषालय कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 श्री तरूण राहंगडाले, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ ब्यौहारी (घंसौर) के श्री डॉ. सतेन्द्र कुशराम, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट कार्यालय में पदस्थ श्री गौरीशंकर डौंगरे, वाहन चालक श्री बीरन सिंह बघेल, एचएवी श्री 309 भरत डहेरिया, एचएवी 29 श्री चतुरसिंह, एलएनके 209 राजेन्द्रप्रसाद सनोड़िया, एसके 154 श्री ददुआ प्रसाद चौधरी, एसके 117 श्री नीलम सिंह, एसके 33 श्री कमलेश ग्वाले, एसके 24 रवैन्द्र कुमार, एसके 04 शैलेन्द्र जंघेला, सिविल डिफेन्स वालेन्टियर श्री भारतलाल देशमुख, उपस्वास्थ्य केन्द्र भिलाई घंसौर ए.एन.एम. श्रीमती बेला पुसाम, एस.एन.सी.यू.सिवनी मेडिकल आफिसर डॉ. लोकेश चौहान, छपारा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.डी बेनर्जी, औषधालय सेवक श्री राजेन्द्र बघेल।
सिवनी ग्रामीण 01 बंडोल आंगनबाडी कार्यकर्ता कु. सर्वेश बघेल, सिवनी ग्रामीण 02 डोरली छतरपुर आंगनबाडी कार्यकर्ता फातिमा खान, सिवनी शहरी जायसवाल कालोनी आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती सुषमा नागेश्वर, लखनादौन बी.टी.एम. लखनादौन जागृति पाण्डेय, घंसौर ए.टी.एम. लिपिक चंद पवार, प्रा.शा.सजनवाडा शिक्षिका श्रीमती अर्चना तुरकर, खनिज निरीक्षक श्री शिवपाल सिंह चौधरी, कार्यालय सहायक यशवंत गोल्हानी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री श्री आलोक कुमार जै न, सहायक यंत्री श्री भरत सिंह ठाकुर एवं हैण्डपम्प तकनीशियन श्री टी.एस. सैयाम, जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.आर. वैद़य, वनक्षेत्रपाल श्री बसंत  कुमार वरकडे, उप वन क्षेत्रपाल श्री जगदीश प्रसाद सेन, वनरक्षक श्री अजय कुमरे, दक्षिण सिवनी वनमंडल कार्यालय।

सहायक ग्रेड 02 श्री बोध सिंह राजपूत, दक्षिण सिवनी वनमंडल मानचित्रकार श्री कपिल यादव, शा.प्रा.शा. मझगंवा धनौरा सहायक शिक्षक श्री भोलू सिंह  मर्सकोले, शा.प्रा.शाला उमरपानी विकासखंड धनौरा प्राथमिक शिक्षक श्रीमती कमला शाक्यवार, जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी भृत्य श्री संतोष नागरे, जिला शिक्षा अधिकारी
सिवनी श्री जी.एस. बघेल, शिक्षक श्री विजय शुक्ला, शा.कन्या मा.शाला कान्हीवाड़ा शिक्षक श्री महेश कुमार साहू, चमारी राजस्व निरीक्षक श्री कन्हैयालाल शिवहरे, लखनादौन पटवारी श्री विजेन्द्र श्रीवास्तव, लखनादौन अनु.वि.अधिकारी ग्राम.यां.सेवा श्री के.एल. चौधरी, लखनादौन सहायक यंत्री मनरेगा श्री नित्यानंद विलखरे, सिवनी वनरक्षक श्री अर्पित मिश्रा।

थाना प्रभारी लखनादौन श्री एम डी नागोतिया, छपारा, कान्हीवाडा प्रशिक्षु डी एस पी. श्री दुर्गेश आर्मों, केवलारी थाना प्रभारी श्री के.के. अवस्थी, डून्डासिवनी थाना प्रभारी श्री अमित दाणी, सिवनी रक्षित निरीक्षक रक्षित केन्द्र सिवनी श्री सुनील कुमार नागवंशी, सिवनी उप निरीक्षक थाना कोतवाली श्री जे.एन. गेडाम, सिवनी आरक्षक क्र.176 थाना सिवनी चंचलेश, सिवनी होमगार्ड सैनिक क्र. 183 थाना कोतवाली श्री बकील खान, लखनादौन आरक्षक क्र. 198 थाना लखनादौन श्री अनिल लोखण्डे, कुरई स.उ.नि. थाना कुरई श्रीमति जमना जावरे, कुरई आरक्षक क्र. 568 थाना कुरई श्री महेन्द्र परतेती, कुरई आरक्षक क्र. 572 थाना कुरई श्री ओमकार परतेती, सिवनी उप निरीक्षक थाना कोतवाली श्रीमती ममता परस्ते, सिवनी स.उ.नि. परिवार परामर्श केन्द्र/महिला डेस्क जिला सिवनी श्रीमती ज्योति चौरसिया, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ श्री नवीन तिवारी, श्री नरेन्द्र प्रजापति, धूमा स.उ.नि. थाना धूमा श्री राजेश दुबे, धूमा आर. 164 थाना धूमा श्री मनोज कुमार मरावी, धूमा आरक्षक 493 थाना धूमा श्री सुमित वर्मा, सिवनी आर. 540 वाहन शाखा सिवनी श्री अरविन्द वंशकार, सिवनी आर. 72 रक्षित केन्द्र सिवनी श्री राजू अहके, सिवनी प्र.आर. जिला विशेष शाखा जिला सिवनी श्री जय सिंह मरावी, आरक्षक क्रं. 208 पु. कार्या. सिवनी श्री भगवान तिवारी, सिवनी प्र.आर.क्र. 423 सायबर सेल सिवनी श्री सुन्दर श्याम तिवारी, श्री संतोष बरमैया, आरक्षक श्री मनोज कावरे, आरक्षक रेशमा बघेल, आरक्षक पूनम नाग, सिवनी प्रभारी विशेष शाखा सिवनी श्री संजय शर्मा, आरक्षक झनकलाल यादव, आरक्षक श्री रफीक खान, आरक्षक श्री संदीप दीक्षित, जिला सेनानी होमगार्ड सिवनी श्री टी.आर. चौहान, प्रयास सिविल सेवा एकेडमी के डायरेक्टर श्री पंकज लखेरा, सदस्य अरूण टेकाम, जितेन्द्र अहिरवार, सदस्य रोहित घोरमारे, सिवनी कोतवाली के खैमेन्द्र जैतवार, लखनादौन एडीपीओ. कीर्ति तिवारी, सिवनी एडीपीओ. उमा चौधरी।
सिवनी सहायक यंत्री लो.स्वा.यां. श्री बी.एस. ठाकुर, सिवनी कनिष्ट अभियंता उर्जा विभाग श्री योगेन्द्र प्रजापति, सिवनी कम्प्यूटर आपरेटर कृषि विभाग सिवनी श्री सुनील यादव, सिवनी उपयंत्री मनरेगा श्री आशीष द्विवेदी, सिवनी जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी श्री उमेश बिसेन इसी प्रकार सिवनी कार्यपालन यंत्री पी.एच.ई. श्री विनोद तिवारी।
खारी ग्राम रोजगार सहायक श्री राजेश पंचेश्वर, जनपद पंचायत सिवनी ग्राम पंचायत मोरडोंगरी सचिव श्री संतोष डोंगरे, जनपद पंचायत सिवनी ग्राम पंचायत ऐरमा सचिव श्री विजय राहंगडाले, चिरचिरा ग्राम रोजगार सहायक श्री प्रदीप राय।
्सिवनी तहसीलदार श्री प्रभात मिश्रा, सिवनी सहा.अधीक्षक भू अभिलेख सनीपाल परतेती, घंसौर अ.वि.अ. सुश्री रजनी वर्मा, सिवनी अ.वि.अ. श्री कामेश्वर चौबे, लखनादौन एसडीएम श्री अंकुर मेश्राम, घंसौर नायब तहसीलदार श्री संगम पटले, बरघाट नायब तहसीलदार पूजा राणा, सिवनी नायब तहसीलदार निधि शर्मा, सिवनी कोटवार श्री दीनू प्रसाद शेण्डे, बरघाट पटवारी श्री सुरेश साहू, लखनादौन नायब तहसीलदार पूजा राय, केवलारी नायब तहसीलदार अमित रिनाहिते, लखनादौन नायब तहसीलदार प्रीति पटेल, सिवनी राजस्व निरीक्षक श्री रतन शाह उइके के नाम शामिल है। 

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

उ.मा.वि. अरी 12 वी छात्र कृषि संकाय के श्री हर्षिकेश बिसेन को जिले में प्रथम स्थान पाने पर, गुरूकुल बरघाट 12 वीं कृषि संकाय के यश राहंगडाले जिले द्वितीय स्थान पाने पर, शा.उत्कृ.विदयालय 12 वीं कला संकाय छात्रा कु. दृष्टि सनोडिया को प्रदेश एवं जिले में प्रथम स्थान पाने पर, शा.उ.मा.विधा. बोरीकला की कु साहिस्ता खान को प्रदेश में चतुर्थ एवं जिले में द्वितीय स्थान पाने पर, मिशन इ.उ.मा.वि. सिवनी 12 वीं जीव विज्ञान संकाय की छात्रा कु प्रिंसी कोरी/श्री सुनील कोरी को प्रदेश में छटवा एवं जिले में प्रथम स्थान पाने पर, शा.उ.मा.वि.दरासीकला 12 वीं जीव विज्ञान संकाय की छात्रा कु. चेतना/ श्री टिवेन्द्र को प्रदेश में दसवा तथा जिले में प्रथम पाने पर, शा.उत्कृ.वि.सिवनी 12 वीं वाणिज्य संकाय के छात्र सागर नेमा/सुरेश नेमा को प्रदेश में चतुर्थ तथा जिले में प्रथम, मिशन इ.उ.मा.वि. सिवनी 12 वीं वाणिज्य संकाय की छात्रा कु. शिवालिका कटरे श्री कमलकॉत को जिले में द्वितीय स्थान पाने पर, शा.उ.मा.वि.क. बरघाट 12 वीं गणित संकाय की छात्रा कु. प्रज्ञा/श्री देवीप्रसाद को जिले में प्रथम स्थान पाने पर, शा.उ.मा.वि. सुकतरा 12 वीं गणित संकाय की छात्रा कु. साजन/डहेरिया को जिले में द्वितीय स्थान पाने पर, शा.उमा वि. उर्दू सिवनी 12 वीं गृह विज्ञान संकाय की छात्रा कु. अशफिया नाज/श्री मकबूल खान को जिले में प्रथम स्थान पाने पर,  म.ल.बा.क.शा.उमा.सिवनी 12 वीं गृह विज्ञान संकाय की छात्रा कु. रीता को जिले में द्वितीय स्थान पाने पर, शा.उत्कृ.वि.सिवनी 10 वीं के दुर्गेश सनोडिया/ श्री राजेश कुमार को प्रदेश में पाँचवा स्थान पाने पर, सरस्वती उ.मा.वि. सिवनी 10 वीं छात्रा कु. सुभागी डोगरे/शिवनाथ डोगरे को प्रदेश में छटवा एवं जिले में द्वितीय स्थान पाने पर, शा.हाईस्कूल बम्होडी 10 वीं छात्रा कु. पूर्वा चक्रवर्ती /रजुआ चक्रवर्ती को प्रदेश में दसवा एवं जिले में तृतीय स्थान पाने पर सम्मानित किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.