Type Here to Get Search Results !

खनिज मंत्री ने किया सिवनी जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण, जनता को दिया सीएम का संदेश

खनिज मंत्री ने किया सिवनी जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण, जनता को दिया सीएम का संदेश

समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम

सिवनी। गोंडवाना समय। 
स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व संपूर्ण जिले में देशभक्ति भावना के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों में ध्वजारोण किया गया एवं विद्यालयों में प्रभात फेरी आयोजित की गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिलास्तरीय कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन के खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड में संपन्न हुआ।

परेड का किया निरीक्षण, मार्चफास्ट कर तिरंगे को दी सलामी 

मुख्य समारोह में प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक के साथ परेड का निरीक्षण किया।
            विशेष रूप से इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, जनपद सिवनी अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा राजपूत, पूर्व विधायक रजनीश ठाकुर, राजकुमार खुराना सहित अपर कलेक्टर श्रीमति रानी बाटड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री सुनील दुबे, अनुविभागीय अधिकारी सिवनी श्री कामेश्वर चौबे विभागीय अधिकारी- कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, विभिन्न स्कूल की छात्र-छात्राएं तथा बहुतायात जनसमुदाय उपस्थित रहे। 
परेड के निरीक्षण उपरान्त उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रदेश की जनता के नाम दिये गये सन्देश का वाचन किया। वाचन उपरान्त हर्ष एवं शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गये।
इसके पश्चात परेड कमांडर के नेतृत्व में पुलिस बल, होमगार्ड, एन.सी.सी. केडेट्स, स्काउट गाइड, शौर्यदल सहित कुल 16 दल द्वारा मार्चपास्ट कर तिरंगे को सलामी दी गई। मार्चपास्ट पश्चात मुख्य अतिथि ने प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त कर शहीदो के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

छात्र-छात्राओं द्वारा ने दी देशभक्ति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतिया प्रस्तुत की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरान्त छात्र-छात्राओं को उनकी प्रस्तुति के लिये सम्मानित किया गया।
जिसमें जिसमें प्रथम पुरुस्कार आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्र-छात्रओं, द्वितीय मॉडर्न स्कूल एवं तृतीय पुरस्कार नेता जी सुभाष चंद्र बोस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी को दिया गया।
इसके साथ ही प्लाटून कमाण्डर को मार्चपास्ट के‍ लिये सम्मानित किया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.