Type Here to Get Search Results !

देश की महिलाओं को तो आगे ही रहना चाहिए

देश की महिलाओं को तो आगे ही रहना चाहिए

सिवनी। गोंडवाना समय। 
गूंज महिला संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगझर स्थित जिला जेल में बंदी महिलाओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड और सोनल सैयाम, जेल अधीक्षक श्री अजमेर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के बाद श्रीमती रानी बाटड ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिस देश में प्रधानमंत्री एक महिला रह चुकी हो फिर उस देश की महिलाओं को तो आगे रहना ही चाहिए। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान ने सेनेटरी नेपकिन के प्रति जागरूक करते माहवारी स्वच्छता प्रबंधन और बायोडिग्रेडेबल इको फ्रेंडली सेनेटरी नेपकिन के लाभ की जानकारी प्रदान किया।
जेल अधीक्षक श्री अजमेर सिंह ठाकुर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि महिला समर्थ और सशक्त रहेगी तो समाज व देश भी सशक्त होगा। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से बायोडिग्रेडेबल शक्ति सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया और महिला बंदियों को मनोरंजक खेल खिलाएं गये जिसमें सभी ने खुलकर आंनद लिया। इसके साथ ही गूंज महिला संस्था की बहनों से आत्मीय पूर्ण चर्चा में भावुकता के भी कई क्षण भी आये।
अंत में संस्था की सचिव सविता गौतम द्वारा जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में तृप्ति सिंग, संगीता चौरसिया, ममता राय, प्रसून चौहान, रश्मि उपाध्याय, संध्या नगपुरे, सीमा चौरसिया, खुशहाली चौहान, सुषमा राय, नीता यादव, माधुरी सेंगर, रेनु अग्रवाल, अन्नपूर्णा मालवीय और मुकुल शर्मा उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.