Type Here to Get Search Results !

खरीदी केंद्र में किसानों से खुली लूट पर नाराज हुये भाजपा विधायक

खरीदी केंद्र में किसानों से खुली लूट पर नाराज हुये भाजपा विधायक 

सोसायटी इंचार्ज से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक के लिप्त होने का आरोप

सिवनी। गोंडवाना समय।
किसानों से अन्न का एक एक दाना खरीदा जायेगा का निर्देश देने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के राज में किसानों को 140 ग्राम बोरी के बजन के बदले में 750 से 840 ग्राम तक गेहू देना पड़ रहा है। सोसायटी में हो रही खुली लूट को कोई विपक्षी दल के किसी नेता या जनप्रतिनिधि नहीं पकड़ा है वरन स्वयं भाजपा के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने पकड़ा है। हालांकि सिवनी राय मुनमुन की यही विशेषता है कि सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतरकर वास्तविकता देखते है और इसी के चलते सिवनी से भाजपा के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बण्डोल सोसायटी खरीदी केंद्र में जाकर देखा तो किसानों के साथ किये जा रहे खुलेआम शोषण पर उन्होंने अत्याधिक नाराजगी जताते है। वहीं विधायक ने किसानों के साथ हो रही लूट व भ्रष्टाचार/लापरवाही से कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को भी अवगत कर दिया है। 

बोरी का वजन का 750 से 840 ग्राम तक अधिक ले रहे गेंहू 

हम आपको बता दे कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये लॉकडाउन प्रारंभ है। वहीं लॉकडाउन का पालन करते हुये 15 अप्रैल से खरीदी केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हो गई है। इसके लिये विशेष तौर पर केंद्रीय कृृषि मंत्री व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये है। इसी के तहत 18 अप्रैल 2020 को सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा बंडोल खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ पर विधायक द्वारा सोसायटी में किसानों के अनाज को तौलते हुये देखा गया। जहाँ पर सोसायटी इंचार्ज द्वारा किसानों से 50 किलोग्राम गेहूँ में 140 ग्राम बोरी वजन के बदले 750/840 ग्राम अधिक गेहूँ लिया जा रहा है। 

सोसायटियों में चल रही भ्रष्टाचार/लापरवाही क्या करते है कार्यवाही ?

बण्डोल सोसायटी खरीदी केंद्र में किसानों से लगभग आधा किलोग्राम गेहूँ अधिक लिया जा रहा था। जिस पर विधायक श्री दिनेश राय ने सोसायटी के इंचार्ज से कहा कि आपके प्रभारी अधिकारी से बात कराइये तब इंचार्ज द्वारा अपने अधिकारियों से बात कराने में आनाकानी की गयी। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि सोसायटी इंचार्ज से लेकर इनके वरिष्ठ अधिकारी तक इस काम मे लिप्त है। किसानों के साथ हो रही खुली लूट पर संज्ञान लेते हुये विधायक श्री दिनेश राय ने तत्काल ही कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील दुबे को इस संबंध में अवगत कराया गया। वहीं यह भी कहा गय है कि अब देखना यह है कि सोसायटियों में चल रही भ्रष्टाचार/लापरवाही पर जिला कलेक्टर द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.