Type Here to Get Search Results !

मिशन जन्मभूमि सिवनी का कर्ज अदा करने छोटा सा प्रयास

मिशन जन्मभूमि सिवनी का कर्ज अदा करने छोटा सा प्रयास

सिवनी। गोंडवाना समय। 
मदद की न तो कोई कीमत होती है, न कोई कोई कद होता है, न कोई एहसान होता है, मदद तो सिर्फ मार्मिक एहसास होता है। हम भरपेट खायें और पड़ौसी भूखा पेट सोये ये कहां का न्याय है। इसलिये छोटा सा प्रयास भले ही प्राचीन श्री हनुमान घाट के सेवादारों एवं एन. सी. सी. के भूतपूर्व केडेटों ने कोरोना के कारण संकट के समय मानव सेवा कर राष्ट्र धर्म निभाने अपनी जन्म स्थली सिवनी में कर्तव्य निभाना कहें या मिट्टी का कर्ज उतारना के लिये प्रयास किसी प्रशंसा का भूखा नहीं है। यही समय है संकट के समय अपने शहर के अपनी जन्म स्थली के संकट में घिरे हुये पारिवारिक सदस्यों के संबल बढ़ाने का, यह कार्य सिर्फ सरकार के भरोसे रहकर नहीं मानव समाज चाहे तो बहुत ही सरलता से हो सकता है। 

श्रमवीर मेहनत करने वाले परिवारजनों का बढ़ा रहे संबल 

हम आपको बता दे सिवनी शहर में कोरोना वायरस संक्रमण महामारी संकट के समय मेहनत करने वाले श्रमवीर जरूरतमंद परिवारों के लिए मिशन जन्मभूमि-सिवनी के अन्तर्गत माँ अन्नपूर्णा अनाज किट संस्कृति भवन सोमवारी चौक, भेरौगंज, सिवनी द्वारा 21 अप्रैल दिन मंगलवार को वितरण का कार्य सोशल डिस्टेंस के साथ किया गया। इस अवसर पर भोजन बनाने के लिये लगने वाली अनिवार्य आवश्यक सामग्री प्रदान किया गया।  इस अवसर पर प्राचीन श्री हनुमान घाट के सेवादार संजय शर्मा, लक्ष्मी कश्यप, रवि कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर 21  अप्रैल 2020 को  70 हितग्राही को वितरित किया गया। इस वितरण कार्य मे मुख्य रूप से सहयोगी आशा सनोडिया, शुभम राजपूत, लुनेस यादव और दीप्ति मण्डुरे, किरण यादव आदि ने योगदान दिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.