Type Here to Get Search Results !

58 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा अध्यक्ष ने संभाला पदभार

58 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा अध्यक्ष ने संभाला पदभार 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे 14 मई को नाम व कार्यक्रम में उपस्थिति के अनुसार लगभग 58 पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं की मौजदूगी में भाजपा जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया जिन्हें पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी द्वारा अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक-सांसद, वर्तमान सांसद सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

मैं अपने इस नए दायित्व को पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप निभाने में सफल रहूँगा

मैं पार्टी से विचारधारा के आधार पर जुड़ा हूं। मैंने पार्टी के विचारों को ही आत्मसात किया है और उसी को आधार मानकर आगे बढ़ा हूं। एक सामान्य कार्यकर्ता से जिला अध्यक्ष के पद तक पहुंचने में मुझे जहां पार्टी कार्यकतार्ओं का साथ मिला वहीं वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और सहयोग भी मिला है। पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्षों, वरिष्ठ जनों ने मुझे सदैव कोई ना कोई छोटी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसकी वजह से एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में मेरा विकास हुआ है उक्त आशय की बात भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे द्वारा पार्टी कार्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपने प्रथम उद्बोधन में उपस्थितजनों के बीच कही गई। श्री आलोक दुबे ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी के स्नेह और सहयोग मुझे सदैव मिलेगा और मैं अपने इस नए दायित्व को पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप निभाने में सफल रहूँगा।

भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता ही संगठन की धुरी है

श्री आलोक दुबे ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता ही संगठन की धुरी है। कार्यकर्ता की बातों को सुना जाए और उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी मिले इसके लिए मेरा प्रयास होगा। श्री आलोक दुबे ने कहा कि यह मेरे लिए यह गौरव की बात है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझे इस पद के योग्य समझा और मेरी सहमति असहमति की परवाह किए बिना मुझे इस पद के लिए उपयुक्त माना इसके लिए मैं आप सभी का पूरी विनम्रता से आभार व्यक्त करता हूं।

आलोक भाई पार्टी के पुराने और जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं

इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी ने कहा कि आलोक भाई पार्टी के पुराने और जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं। उनमें संगठन कौशल भी है और कार्य करने की क्षमता भी है। उन्हें जब भी जैसी भी जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने उसे पूरी तरह निभाया है । मेरा उन्हें हर कदम पर सहयोग रहेगा। श्री तिवारी ने कहा कि मेरे जिलाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान मुझे पार्टी के समस्त जनों का भरपूर सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद मिला है. इस हेतु में आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

आलोक दुबे मृदुभाषी विनम्र और मिलनसार छवि के धनी हैं

इस पदभार कार्यक्रम में केवलारी विधायक श्री राकेश पाल सिंह ने कहा कि श्री आलोक दुबे मृदुभाषी विनम्र और मिलनसार छवि के धनी हैं। उन्होंने वर्षों विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहकर लोगों के बीच कार्य किया है । उनकी इसी कार्यशैली के चलते उन्हें संगठन में भी निरंतर जिम्मेदारियां सौंपी जाती रही हैं। श्री दुबे को मैंने जितना भी जाना है उस विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह व्यक्तिवादी सोच से अलग रहकर सबको साथ लेकर कार्य करते हैं। उनकी इस प्रतिभा से संगठन को एक नई दिशा मिलेगी और वे सभी कार्यकतार्ओं को साथ लेकर उनका विश्वास हासिल करेंगे।

राय मांगी गई तो बिना किसी झिझक के सभी लोगों ने उनके नाम पर अपनी सहमति व्यक्त की

कार्यक्रम में सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे को का स्वागत करते हुए कहा कि श्री आलोक दुबे सरल स्वभाव के धनी तो हैं हीं वे अपने स्वभाव के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों भी सहजता से पूरी करते हैं। सबको एक सूत्र में बांधकर रखने की उनकी क्षमता के चलते ही जब प्रदेश संगठन द्वारा नए जिलाध्यक्ष के लिए राय मांगी गई तो बिना किसी झिझक के सभी लोगों ने उनके नाम पर अपनी सहमति व्यक्त की। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके जिला अध्यक्ष बनने से कार्यकतार्ओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा तथा पार्टी और अधिक मजबूत एवं सक्रिय होगी। 

54 सहित पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता रहे मौजूद 

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री 1. श्री अभिषेक दुबे द्वारा किया जाकर आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष 2. श्री नरेंद्र गुड्डू ठाकुर द्वारा व्यक्त किया गया। इस पदभार कार्यक्रम को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था। जिसके चलते सीमित संख्या में ही नगर मंडल द्वारा वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया जिनमें प्रमुख रूप से 3. सांसद ढाल सिंह बिसेन, 4. पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक 5. नरेश दिवाकर पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर, पूर्व विधायक 6. श्री कमल मर्सकोले वेद सिंह ठाकुर, 7. सुजीत जैन, 8. कंवर साहब, 9. राजेश त्रिवेदी, 10. कीरत सिंह बघेल, 11.  नरेश बरकड़े, 12. विजय उइके, जिला उपाध्यक्ष 13. श्री ओम दुबे, 14. श्री संतोष अग्रवाल, जिला महामंत्री 15 अशोक तेकाम, 16. लालू राय, 17. श्रीमति पार्वती जंघेला, 18. विजय बघेल, 19. पीयूष दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष 20 वैभव पवार, युवा  मोर्चा जिला अध्यक्ष 21. जयदीप चौहान, 22. किशोर सोनी, 23. नरेंद्र टांक, 24. गजानन पंचेश्वर, 25. संतोष नगपुरे, 26. समीर अग्रवाल, 27. ज्ञानचंद सनोडिया, 28. मनीष केसरवानी, 29. अनुराग त्रिपाठी, 30. संदीप दुबे, 31. स्वदेश अवधबाल, 32. अजय गर्ग, 33. कमलेश जैन, 34. राजेश उपाध्याय, 35. ओपी तिवारी, 36. श्रीनिवास मूर्ति, 37. अजय डागोरिया, 38. विनोद सोनी, 39. दीपक नगपुरे, 40. राजेश गुप्ता, 41. आनंद शर्मा, 42. चंचलेश साहू, 43. युवराज राहंगडाले, 44. हरीश तिवारी, 45. पंकज बिसेन, 46. कपिल पांडे, 47. मुनिया टांक, 48. अरविंद केसरवानी, 49. राजेंद्र ठाकुर, 50. शुभम राजपूत, 51. चक्रेश ठाकुर, 52. संजय सोनी, 53. राहुल पांडे, 54. श्रीनिवास मूर्ति सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.