Type Here to Get Search Results !

दरगड़ा खरीदी केंद्र पर गेंहू की अधिक तुलाई, किसानों की हो रही लुटाई

दरगड़ा खरीदी केंद्र पर गेंहू की अधिक तुलाई, किसानों की हो रही लुटाई

जिम्मेदार अधिकारी नही दे ध्यान, विधायक भी नहीं ले रहे संज्ञान 

धूमा। गोंडवाना समय। 
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी समर्थन मूल्य पर 15 अप्रैल से जारी है और सिवनी जिले में भी किसानो की गेंहू खरीदी मोबाइल पर पहुच रहे एसएमएस के बाद ही किसानो की फसल की तुलाई हो रही है। वही जिले के खरीदी केंद्रों में तुलाई केन्द्रो में मानक तय वजन से अधिक तुलाई किये जाने की शिकायत के बाद सिवनी विधानसभा के विधायक दिनेश राय के द्वारा खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण किया गया था। जहां बंडोल की अनिमिता की बात सच हुई और विधायक के हस्तक्षेप पर कलेक्टर सिवनी के द्वारा कार्रवाई भी की गई, सिवनी विधायक तो खरीदी केंद्रों की लापरवाही को कृषि मंत्री श्री कमल पटेल को रूबरू होकर अवगत कराने भोपाल भी पहुंच चुके है। वही केवलारी विधायक राकेश पाल के द्वारा भी केवलारी विधानसभा क्षेत्र के खरीदी केन्द्रो का दौरा किया गया। जहां पर भी गेंहू खरीदी केन्द्रो पर अधिक तुलाई होना पाया गया था। 

सेम्पल के नाम पर 1 किलो अलग और तुलाई भी अधिक 

वही लखनादौन तहसील के दरगढ़ा खरीदी केन्द्र पर भी किसानो की उपज की अधिक तुलाई की जा रही है। जिसकी शिकायत मिल रही है परन्तु लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र सिंह बाबा किसानो के प्रति निष्ठावान नहीं दिख रहे हैं किसान परेशान है।
यहां पर किसानो की  तुलाई प्लास्टिक की बोरी 50.500 किलो तक प्रत्येक तोल पर तुलाई की जा रही है। वही क्षेत्रिय किसान एंव पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. नेम सिंह परते का कहना है कि प्रत्येक किसान से सेम्पल के नाम पर एक किलो गेंहू अलग से लिया जा रहा है। साथ ही प्लास्टिक की बोरी 50.150 के स्थान पर 50.500और 50.600 तक की तोल ली जा रही है। इस मामले पर कार्रवाई होनी चाहिए।

लखनादौन विधायक किसानों की समस्याओं पर नहीं दे रहे ध्यान 

ऐसा नही है कि जिले के खरीदी केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का निरीक्षण दौरा नहीं होता है बीते दिनों स्वयं संभागआयुक्त, कलेक्टर व अन्य प्रशासनिक अधिकारी खरीदी केंद्रों का दौरा कर चुके है। इसके बाद देखा जाये तो जिले के अधिकांश उपार्जन केन्द्रों पर हो रही अनिमिताओ को सिवनी व केवलारी विधायक को ही नजर आ पाई है जबकि वह सत्ताधारी दल के विधायक है लेकिन उसके बाद खरीदी केंद्रों की खामियों को उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है लेकिन लखनादौन विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा विपक्ष कांग्रेस के विधायक होने के बाद भी खरीदी केंद्रों की मनमानी के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रहे क्षेत्रिय विधायक किसानो की समस्या से दूर लॉकडाउन और कर्फ्यू के पालन करने में लगे हुये है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.