Type Here to Get Search Results !

मोदी सरकार उद्योगपतियों के ईशारे में किसानों के विरूद्ध में बिल लेकर आई-आनंद पंजवानी

मोदी सरकार उद्योगपतियों के ईशारे में किसानों के विरूद्ध में बिल लेकर आई-आनंद पंजवानी 


सिवनी। गोंडवाना समय।

भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के निदेर्शानुसार 30 दिसम्बर 2020 को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में किसानों से जुडेÞ काले कृषि कानूनों एवं संसद का शीतकालीन सत्र रद्ध करने के विरोध में मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव विजेन्द्र करोसिया, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी, सिवनी विधानसभा अध्यक्ष ओम उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं की उपस्थिती में सिवनी जिला मुख्यालय में मशाल यात्रा निकाली गयी। 

नगर पालिका चौक से अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक निकाला मशाल जुलुस 


देश में जिस तरह से आज जनमानस एवं किसानों के बीच वर्तमान की केन्द्र सरकार द्वारा थोपा गया किसान विरोधी बिल की चर्चा है और लगातार देश के विभिन्न राज्यों में व्यापक स्तर पर किसानों द्वारा वर्तमान की केन्द्र सरकार के विरूद्ध में आंदोलन किये जा रहे है, इसी तारतम्य में राष्ट्रीय एवं प्रदेश युवक कांग्रेस द्वारा प्राप्त निदेर्शानुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्तमान की केन्द्र सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस किसानों के सम्मान में किसान विरोधी बिल को वापस लेने एवं संसद के शीतकाली सत्र को रद्ध करने के विषय को लेकर सिवनी में भी युवक कांग्रेस द्वारा व्यापक स्तर पर नगर पालिका चौक से अम्बेडकर प्रितमा स्थल तक मशाल जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज किया गया। 

किसान विरोधी काला कानून वापस लो के लगाये नारे 


युवाओं द्वारा मशाल जुलूस के माध्यम से नारे लगाकर किसानों के हितो की बात को केन्द्र में बैठी सरकार को जगाने के लिए पैदल निकलकर विभिन्न नारे लगाये गये। जिसमें प्रमुख रूप से किसान विरोधी काला कानून वापस लो, किसानों के सम्मान में युवक कांग्रेस मैदान में जैसे नारे लगाकर, जलती मशाल हाथ में लिए नगर पालिका के सामने से नेहरू रोड शुक्रवारी, गणेश चौक, कचहरी चौक होते हुए, बाबा साहेब अम्बेडकर प्रतिमा पंहुचकर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी ने कहा कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार उद्योगपतियों के ईशारे में काम करती हुए किसानों के विरूद्ध बिल लेकर आई है, जिससे आक्रोशित किसान विगत कई माहों से बिल वापस लेने के लिए आंदोलन कर रहे है। 

सरकार का रवैया पूर्णत: तानाशाह 


इसी के साथ युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ओम उपाध्याय ने कहा कि सरकार का रवैया पूर्णत: तानाशाह है। देश में चल रहें किसान आंदोलन में 42 किसानों की मृत्यु होने के बाद भी सरकार बिल वापस लेने को तैयार नही है एवं हमारी कांग्रेस पार्टी और युवक कांग्रेस पूरी तरह किसानों के साथ है। अंत में प्रदेश महासचिव विजेन्द्र करोसिया ने कहा कि जब तक किसान विरोधी बिल वापस नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेंगा एवं प्रदेश यु.का. सचिव अंकित गोलू ठाकुर ने उपस्थित सभी युवाओं एवं वरिष्ठो का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज शर्मा, पदम सनोडिया, योगेन्द्र सोनी, राजिक अकील, राजगोस्वामी, डालचंद बर्वे, विपिन यादव, महमूद, ईब्राहिम कुरैशी, नब्बू भाई, विनोद नामदेव, प्रवेश अग्रवाल, तवरेज अली, अतीक खान, शिफा अंजुम, ़रिषभ ठाकुर, सौरभ सिसोदिया, कुलदीप जायसवाल, आदित्य भूरा, सुजीत गोदरे, जयप्रकाश परिहार, राकेश बघेल, वसीम रायल, अंकित ठाकुर, मो. शाहिद रजा, अर्जुन बिसेन, नितिन डहेरिया, तनवीर खान, शादाब अहमद, नमन चैरसिया, शुभम बंदेवार, मंसूर पठान, हेमंत उइके, पीयूष उइके, मो. उमर खान, अभिषेक सोनी, आसिफ खान, आबिद खान, कफील खान, सागर सिंह मरकाम, रोहित सतनामी, नरेश नामदेव, र्कािर्तक कांवरे, शुभम बघेल, आशीष राजपूत, अभिषेक बर्वे, अनस अली, धनंजय सिंह, आदित्य सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.