Type Here to Get Search Results !

सरकार का अन्न त्यागा, लंगर का प्रसाद किया ग्रहण, मध्य प्रदेश से भी पहुंचे किसान

सरकार का अन्न त्यागा, लंगर का प्रसाद किया ग्रहण, मध्य प्रदेश से भी पहुंचे किसान 


नई दिल्ली। गोंडवाना समय। 

देश की राजधानी दिल्ली में किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिये मध्यप्रदेश से किसान भी लगातार पहुंच रहे है।


वहीं मध्य प्रदेश के किसानों ने हरियाणा में पलवल के नजदीक दिल्ली-आगरा हाइवे को जाम कर दिया था।

इसके साथ ही मध्यप्रदेश के काफी किसानों को ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित उत्तरप्रदेश के मथुरा और कोसी-कलां में रोका गया है। मध्यप्रदेश के हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित स एक दो दिन में सुबह तक पलवल पहुंच जाएंगे।

फर्श पर बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया 

वहीं पूर्व से तय केंद्र सरकार व किसान संंयुक्त मोर्चा की बैठक 5 दिसंबर को विज्ञान भवन में आयोजित हुई। वहीं केंद्र सरकार के द्वारा किसान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को मीटिंग के दौरान भोजन की पेशकश की थी जिसे किसानों ने अस्वीकार कर दिया। वहीं किसानों ने लंगर से भोजन प्रसाद मंगवाया और नीचे फर्श पर बैठकर भोजन प्रसाद का ग्रहण किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.